फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के लिए लगभग 500 मैच खेला हूं, किसी भी खिलाड़ी से बात कर सकता हूं: गांगुली

Mon, 28 Sep 2020 08:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 28 Sep 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Have played nearly 500 games for India, can speak to any player be it Iyer or Kohli 
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से बात करने को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली पर हितों के टकराव का आरोप लगा है। आरोप के जवाब में पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने देश के लिए लगभग 500 मैच खेले हैं, जो उन्हें किसी भी खिलाड़ी से बात करने और मार्गदर्शन करने का अधिकार देता है, अब चाहे वो श्रेयस अय्यर हो या विराट कोहली।


 

Sourav Ganguly says Have played nearly 500 games for India, can speak to any player be it Iyer or Kohli 
श्रेयस अय्यर - फोटो : पीटीआई

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक साक्षात्कार में टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और गांगुली (2019 में टीम के मेंटोर) के योगदान के बारे में बताया था जिसने उन्हें सफल खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर निखरने में मदद की। गांगुली के आलोचकों ने हालांकि आरोप लगाया कि बीसीसीआई के अध्यक्ष होते हुए वह एक फ्रेंचाइजी के कप्तान की मदद कर रहे हैं।

Sourav Ganguly says Have played nearly 500 games for India, can speak to any player be it Iyer or Kohli 
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

गांगुली ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, 'मैंने पिछले साल उनकी (अय्यर) मदद की थी। मैं बोर्ड अध्यक्ष हो सकता हूं, लेकिन यह मत भूलो कि मैंने भारत के लिए लगभग 500 मैच (424 मैच) खेले हैं, इसलिए मैं एक युवा खिलाड़ी से बात कर सकता हूं और उसकी मदद कर सकता हूं, चाहे वह श्रेयस अय्यर हों या विराट कोहली। अगर वे मदद चाहते हैं, तो मैं कर सकता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Have played nearly 500 games for India, can speak to any player be it Iyer or Kohli 
श्रेयस अय्यर - फोटो : पीटीआई

अय्यर ने हालांकि बाद में ट्वीट कर सफाई पेश करते हुए कहा, 'एक युवा कप्तान के रूप में पिछले सत्र में एक क्रिकेटर और कप्तान के रूप में अपनी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए मैं रिकी और दादा का शुक्रगुजार हूं। एक कप्तान के रूप में मेरी व्यक्तिगत वृद्धि में उन्होंने जो भूमिका निभाई है मैं उसके प्रति कृतज्ञता जता रहा था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed