आईपीएल 2020 का बाजार सजने के लिए तैयार है। 13वें सीजन के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को कोलकाता में होगा। 332 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। इनमें से 73 खिलाड़ी चुने जाएंगे। पंजाब के पर्स में सबसे अधिक रकम है। किग्स इलेवन के पास नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 42.70 करोड़ रुपए हैं, जबकि प्रीति जिंटा और नेस वाडिया की मालिकाना वाली टीम ने खिलाड़ियों को खरीदने में अब तक 42.30 करोड़ की रकम खर्च कर दी है। इस सीजन के लिए सभी टीमों ने 35 विदेशी समेत 127 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।
IPL 2020 नीलामी से पहले KXIP मालामाल, RCB को चाहिए इतने खिलाड़ी, किसके पर्स में कितने पैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले ही खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सबसे अधिक पैसे खर्च किए हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने अब तक 71.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। खर्च करने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर है। सीएसके ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने में 70.40 करोड़ रुपए खर्च किए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 68 करोड़ रुपये नीलामी से पहले ही खर्च किए हैं।
ऑक्शन के दौरान आईपीएल की चार ऐसी टीमें है जो 10-10 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। सबसे अधिक 12 स्लॉट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के पास खाली है। इसमें छह विदेशी खिलाड़ियों के लिए है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स में 11 खिलाड़ियों की जगह खाली है। दिल्ली पांच विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। केकेआर के पास 11, राजस्थान रॉयल्स के पास 11, किंग्स इलेवन पंजाब के पास 9, हैदराबाद और मुंबई के पास सात स्थान खाली हैं।
ट्रेड विंडो के तहत आरसीबी ने सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, हैदराबाद ने सबसे कम पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया था। सबसे चौंकाने वाले फैसले केकेआर ने लिए थे। उसने रॉबिन उथप्पा और क्रिस लिन जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया था।
किस टीम के पास बचे कितने रुपये
टीम
पर्स में उपलब्ध रकम
किंग्स इलेवन पंजाब
42.70 करोड़
कोलकाता नाइटराइडर्स
35.65 करोड़
राजस्थान रॉयल्स
28.90 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
27.90 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स
27.85 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद
17.00 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स
14.60 करोड़
मुंबई इंडियंस
13.05 करोड़