फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020 से बाहर हुई दो और टीमें, प्लेऑफ के तीन स्थानों के लिए चार टीमें दावेदार, कुछ ऐसा है पूरा गणित

Mon, 02 Nov 2020 06:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 02 Nov 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Points Table and Play off scenario with all calculations
आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल - फोटो : ANI

आईपीएल के 13वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर है। यूएई में खेले जा रहे टूर्नामेंट में लीग स्टेज के 54 मुकाबलों के बाद भी प्लेऑफ के लिए तीन टीमों की तलाश जारी है। रविवार को खेले गए दो मुकाबलों के बाद भी नॉकआउट स्टेज के लिए बाकी की तीन टीमों के नाम तय नहीं हो पाए। हालांकि यहां हार के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स का पत्ता कट गया और ये टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। इन टीमों के बाहर होने के साथ ही प्लेऑफ की दावेदारी भी कम हो गई है। ऐसे में आइए देखते हैं अंक तालिका की मौजूदा स्थिति और समझते हैं प्लेऑफ का गणित।

IPL 2020: Points Table and Play off scenario with all calculations
मुंबई इंडियंस - फोटो : twitter@IPL

मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही सर्वाधिक 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि आज उसे अपने कोटे का एक और आखिरी मुकाबला खेलना है। मुंबई के फिलहाल 13 मैचों में नौ जीत से 18 अंक हैं और इनका रनरेट भी सबसे बेहतर 1.296 का है।

IPL 2020: Points Table and Play off scenario with all calculations
दिल्ली बनाम बैंगलोर - फोटो : PTI

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब तीन टीमों की तलाश है जिसके लिए चार टीमों में मुकाबला है। आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों ही टीमों के इस वक्त 13 मैचों में सात जीत से 14 अंक हैं। हालांकि रन रेट के मामले में बैंगलोर (-0.145) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (-0.159) से थोड़ी बेहतर है। आज के मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो 16 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहेगी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Points Table and Play off scenario with all calculations
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : ट्विटर @ipl

वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने कोटे के सभी 14 मुकाबले खेल लिए हैं और उनके सात जीत के साथ 14 अंक हैं। केकेआर का रनरेट फिलहाल -0.214  का हो गया है और वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे हैदराबाद और मुंबई के परिणाम का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
IPL 2020: Points Table and Play off scenario with all calculations
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI

प्लेऑफ का गणित:

  • दिल्ली और बैंगलोर में से जो भी जीतेगी वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
  • हैदराबाद और मुंबई में अगर हैदराबाद हारी तो दिल्ली और कोलकाता की टीमें अंकों के आधार पर प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी।
  • हैदराबाद ने अगर मुंबई को हरा दिया तो अंकों और रनरेट के आधार पर वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
  • मुंबई के हारने की स्थिति में दिल्ली और कोलकाता में रनरेट के आधार पर प्लेऑफ के लिए टीम का चयन होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed