फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का तूफान, पंजाब के खिलाफ चमके मुंबई के ये पांच सितारे

Fri, 02 Oct 2020 01:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 02 Oct 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: MI vs KXIP: Five Star performers of Mumbai Indians in match against kings XI Punjab
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी पिछली हार से सबक लेते हुए बृहस्पतिवार को जबरदस्त खेल दिखाया। अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 48 रनों के अंतर से हराया। रोहित की अगुवाई में मुंबई के सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दमदार प्रदर्शन किया।

IPL 2020: MI vs KXIP: Five Star performers of Mumbai Indians in match against kings XI Punjab
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित शर्मा:
टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। पंजाब के खिलाफ शुरुआती झटकों के बाद रोहित ने इशान किशन के साथ पारी को संभाला। उन्होंने मात्र 45 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान रोहित ने आठ चौके और तीन छक्के भी लगाए।

IPL 2020: MI vs KXIP: Five Star performers of Mumbai Indians in match against kings XI Punjab
jaspreet bumrah

जसप्रीत बुमराह:
टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने पुराने रंग में लौटे। उन्होंने सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार के साथ जबरदस्त गेंदबाजी की। बुमराह ने चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र 18 रन दिए और दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने मयंक अग्रवाल और जिमी नीशम को आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: MI vs KXIP: Five Star performers of Mumbai Indians in match against kings XI Punjab
pollard

कीरोन पोलार्ड:
टीम के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने अपनी छवि के अनुरूप विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए। इस दौरान पोलार्ड ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। 

विज्ञापन
IPL 2020: MI vs KXIP: Five Star performers of Mumbai Indians in match against kings XI Punjab
हार्दिक पांड्या - फोटो : पीटीआई

हार्दिक पांड्या:
शुरुआती मुकाबलों में फेल होने के बाद हार्दिक अपने पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने आखिरी वक्त में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पांड्या ने मात्र 11 गेंदों में ही नाबाद 30 रन बनाए। हार्दिक ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा उन्होंने पोलार्ड के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed