आईपीएल के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले का परिणाम दो सुपर ओवर के माध्यम से तय हुआ। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी मैच का परिणाम दो सुपर ओवर के बाद निकला। रविवार को दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच यह यादगार पल देखने को मिला, जिसमें अंत में जीत पंजाब की हुई। हालांकि इस रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में केएल राहुल द्वारा रन आउट हो या बाउंड्री पर छलांग लगाकर मयंक अग्रवाल द्वारा रोका गया छक्का, सभी ने दिल जीता और पंजाब की जीत में अहम साबित हुए।
VIDEO: मयंक अग्रवाल की अद्भुत फील्डिंग और केेएल राहुल के जबरदस्त रनआउट ने मुंबई से छीन लिया मैच
मयंक अग्रवाल की अविश्वसनीय फील्डिंग पर हर कोई हैरान रह गया और लोग उन्हें सुपर मैन कहने लगे। दरअसल यह पूरा रोमांच दूसरे सुपर ओवर में देखने को मिला। जोर्डन की गेंद पर पोलार्ड ने वाइड लॉन्ग ऑन की तरफ ऊंचा शॉट खेला, इसके बाद गेंद तेजी से सीमा रेखा के पार छह रन के लिए जा रही थी, लेकिन तभी बीच में मयंक अग्रवाल आ गए। उसी जगह पर मौजूद मयंक ने जमीन से करीब दो-तीन फीट ऊंची छलांग लगाई और गेंद को हाथ से मारकर बाउंड्री के अंदर फेंक दिया। अग्रवाल की इस फील्डिंग की अद्भुत वजह से मुंबई को चार रन का नुकसान हुआ और उसे सिर्फ दो रन ही मिले।
आखिरी गेंद पर मयंक के इस क्षेत्ररक्षण की वजह से मुंबई दूसरे सुपर ओवर में 11 रन ही बना पाई, जिसके बाद पंजाब की तरफ से क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल ने चौके-छक्के लगाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
What was this? 😱🔥
— UrMiL07™ (@urmilpatel21) October 18, 2020
What an effort by Mayank Agarwal! This is only getting intense. #MIvsKXIP • #SuperOver • #IPL2020 pic.twitter.com/zP1X3OYTt3
इससे पहले राहुल ने विकेटकीपिंग करते हुए क्विंटन डिकॉक को जबरदस्त तरीके से रनआउट किया और सुर्खियां बटोरी। दरअसल पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई को दो रन चाहिए थे और डिकॉक बल्लेबाजी कर रहे थे। शमी ने उन्हें यॉर्कर गेंद फेंकी जिसपर मुंबई के विकेटकीपर ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ शॉट खेला और तेजी से दो रन लेने के लिए दौड़े। इसपर पूरन ने गेंद पकड़कर विकेट से थोड़ी दूर पर गेंद फेंकी लेकिन राहुल ने डाइव मारते हुए गेंद को स्टंप पर मार दिया और सुपर ओवर को टाई करवा ले गए।
De Kock's Run Out By KL Rahul Vs Mumbai Indians 💯🔥
— Napster (@NapsterVB) October 18, 2020
Everyone's Busy Talking About Mayank Agarwal's Save.But Let's Not Forget this Amazing Effort by KL Rahul With the Gloves.
Top Notch Effort and Unreal Presence Of Mind 🔥💯❤️#IPLT20 #KXIP #KLRahul #KXIPvsMI #MIvsKXIP #Mi pic.twitter.com/Z25y3hK8qh