{"_id":"5f7fa6588ebc3e9bc369609a","slug":"ipl-2020-kxip-expensive-all-rounder-glenn-maxwell-failed-and-under-performing-in-this-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: पंजाब की टीम पर बोझ बना 10 करोड़ का यह स्टार ऑलराउंडर, छह मैचों में बनाए सिर्फ 48 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: पंजाब की टीम पर बोझ बना 10 करोड़ का यह स्टार ऑलराउंडर, छह मैचों में बनाए सिर्फ 48 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 09 Oct 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ग्लेन मैक्सवेल और प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूएई में चल रहे आईपीएल के 13वें सीजन में बृहस्पतिवार तक 22 मैच खेले जा चुके हैं। सभी टीमों ने यहां अपने कोटे के कम से कम पांच मुकाबले खेल लिए हैं। इसमें अंक तालिका में मुंबई इंडियंस जहां शीर्ष पर है वहीं किंग्स XI पंजाब की टीम छह में से पांच मुकाबले हारकर आखिरी पायदान पर है। पंजाब लगातार चार मैच गंवा चुकी है और अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना कठिन हो गया है। सीजन में दमदार शुरुआत करने के बाद पंजाब की टीम पटरी से उतर गई और एक के बाद एक मुकाबले हारती गई।
2 of 5
glenn maxwell
पंजाब की इस दुर्दशा के पीछे सबसे बड़ी वजह है उसके स्टार खिलाड़ियों का फ्लॉप होना। इसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल सबसे ज्यादा फिसड्डी साबित हुए हैं। इस बार के सीजन के लिए पंजाब की टीम ने उनपर बड़ा दांव लगाते हुए उन्हें 10.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वे इस बार के आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लेकिन इतनी बड़ी कीमत और अपनी छवि से अलग वे बल्ले और गेंद दोनों से ही फ्लॉप हुए हैं।
3 of 5
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : Cricket Australia
आंकड़ों की बात करें तो मैक्सवेल ने अब तक छह मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने मात्र 48 रन बनाए हैं। इसमें 13 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले मैक्सवेल का औसत जहां 12 का है वहीं उनकी स्ट्राइक रेट 86 की है। उन्होंने अब तक के टूर्नामेंट में सिर्फ तीन चौके ही लगाए हैं। वहीं गेंदबाजी में बात करें तो उन्होंने छह मैचों में 42 गेंदें डाली हैं, जिसमे 65 रन दिए हैं और सिर्फ एक विकेट ही लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शेल्डन कॉट्रेल
- फोटो : twitter@IPL
मैक्सवेल के अलावा पंजाब के एक और विदेशी खिलाड़ी शेल्डन कॉट्रेल जिन्हें टीम ने 8.5 करोड़ में खरीदा है, वे भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने छह मैचों में छह विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 8.8 की इकॉनमी से रन लुटाये हैं। वे अपनी टीम को शुरुआती सफलता दिलाने में भी नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Chris gayle
पंजाब की टीम के हार के कई और मुख्य कारण भी हैं। इसमें टीम के बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव, प्लेइंग XI को बदलते रहना और केएल राहुल-मयंक अग्रवाल की अपनी सलामी जोड़ी पर अधिक निर्भरता। वहीं टी-20 में 13000 से अधिक रन बनाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को बाहर बैठाना में टीम के लिए महंगा साबित हो रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।