फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारजाह में वह हुआ जो IPL में कभी नहीं हुआ, सात मैचों में ही लगा रनों का अंबार

Mon, 05 Oct 2020 03:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 05 Oct 2020 03:29 PM IST
सार

  • एक मैदान पर दो सौ के पार लगातार सात पारियां देने वाला बना आईपीएल का इकलौता स्टेडियम
  • चौथे ही मैच में पूरा हुआ छक्कों का शतक, लग चुके हैं 111 छक्के

विज्ञापन
IPL 2020: Interesting facts, stats and records Sharjah cricket stadium is witnessing so many sixes and runs,
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : Social Media

कभी वसीम अकरम और वकार यूनुस की न खेली जाने वाले यार्कर गेंदों के लिए याद किया जाने वाला शारजाह स्टेडियम आईपीएल में गेंदबाजों के लिए बुरा सपना बन गया है। इस आईपीएल में शारजाह में हुए महज चार मुकाबलों ने कई रिकार्ड लिख डाले हैं। अब तक आईपीएल में एक स्टेडियम में दो सौ या उसके पार लगातार सात पारियां खेलने का कारनामा कभी अंजाम नहीं दिया गया। शारजाह के पहले चार मैचों की सात पारियों में दो सौ या उससे अधिक का स्कोर बना है।

IPL 2020: Interesting facts, stats and records Sharjah cricket stadium is witnessing so many sixes and runs,
संजू सैमसन - फोटो : twitter@IPL

शारजाह में हर आठवीं गेंद पर पड़ रहा छक्का
छोटा स्टेडियम होने के कारण दुबई और अबु धाबी के मुकाबले यहां जमकर छक्कों की बरसात हुई है। अबु धाबी और दुबई के मुकाबले कम मैच होने के बावजूद इस स्टेडियम ने अपने चौथे ही मैच में छक्कों का शतक पूरा कर लिया। इस स्टेडियम में अब तक 111 छक्के पड़ चुके हैं। यहां हर आठवीं गेंद (8.64) पर छक्का पड़ा है। वहीं सीएसके और किंग्स इलेवन के मैच से पहले तक दुबई में हुए सात में 81 और अबु धाबी में हुए छह मुकाबलों में 66 छक्के ही पड़े हैं। दुबई में हर 20वीं और अबुधाबी में हर 22वीं गेंद पर छक्का पड़ा है

IPL 2020: Interesting facts, stats and records Sharjah cricket stadium is witnessing so many sixes and runs,
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@mipaltan

आठ पारियों में बने 1685 रन
यही नहीं अबु धाबी में अब तक एक भी दो सौ का स्कोर नहीं बना है। यहां छह मैचों की 12 पारियों में 1911 रन ही बने हैं। वहीं शारजाह में अब तक आठ पारियों में 1685 रन बनाए जा चुके हैं। दुबई में सीएसके और किंग्स इलेवन का मुकाबला होने से पहले तक सात मैचों की 14 पारियों में 2275 रन बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: Interesting facts, stats and records Sharjah cricket stadium is witnessing so many sixes and runs,
अपनी धमाकेदार पारी के दौरान शॉट लगाते केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

सर्वाधिक रनों का पीछा करने का भी बना है रिकार्ड
इस मैदान पर आईपीएल इतिहास के इतिहास में सर्वाधिक रनों का पीछा किए जाने का रिकार्ड भी बन चुका है। राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन के 223 रनों के बड़े स्कोर को छह विकेट पर 226 बनाते हुए हासिल कर लिया था। संजू सैमसन इसी मैदान पर दो मैचों में 16 छक्के जड़ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed