फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: U-19 के विराट पर होंगी निगाहें, नीलामी में बड़ा नाम बन सकते हैं ये पांच छोटे खिलाड़ी

Wed, 18 Dec 2019 09:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 18 Dec 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Eyes On These Young Players In Auction They Can Get Big Amount
ipl 2019 auction - फोटो : Twitter

आईपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच रहा है। इस टूर्नामेंट ने भारतीय क्रिकेट को कई खिलाड़ी दिए हैं। इस बार भी आईपीएल के ऑक्शन में युवाओं पर सभी फ्रेंचाइजी की निगाहें रहेंगी। नीलामी से पहले बड़े खिलाड़ियों के नाम की बहुत चर्चा है। वहीं, कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी भी हैं जिनपर नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी बड़ी रकम की बोली लगा सकती हैं। कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने कम समय में क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन के दम पर नाम कमाया है और वह अब आईपीएल की नीलामी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन युवा खिलाड़ियों के बारे में जिनपर चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी पैसा बरसा सकती हैं।

IPL 2020 Eyes On These Young Players In Auction They Can Get Big Amount
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

यशस्वी जायसवाल

17 साल के यशस्वी जायसवाल इस साल विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मुंबई की ओर से खेलते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। वह दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सीजन में तीन शतक और एक अर्धशतक से 112.80 की औसत से रन बनाए। उन्हें भारत की अंडर -19 वर्ल्ड की टीम में चुना गया है। आईपीएल में इस युवा खिलाड़ी पर सबकी नजर होगी। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 20 लाख है। यशस्वी छक्के लगाने में माहिर हैं।

IPL 2020 Eyes On These Young Players In Auction They Can Get Big Amount
रवि विश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया

रवि विश्नोई

राजस्थान के रवि विश्नोई अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से घरेलू क्रिकेट में छाए हैं। वे उन युवा खिलाड़ियों में शुमार हैं जो भविष्य में टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। उनके पास बेहतरीन गुगली है और वो नेट्स पर राजस्थान रॉयल्स के कई बल्लेबाजों को परेviशान कर चुके हैं। निचले क्रम में बल्लेबाज भी करते हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 Eyes On These Young Players In Auction They Can Get Big Amount
विराट सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विराट सिंह

विराट सिंह झारखंड के रहने वाले हैं। विराट ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। बाए हाथ के इस बल्लेबाज ने 10 पारियों में तीन अर्धशतक की मदद से 343 रन बनाए। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 142.32 का था। महेंद्र सिंह धोनी को अपना हीरो मानने वाले विराट ने देवधर इंडिया सी के लिए खेलते हुए इंडिया भी के खिलाफ 96 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी। इनका भी बेस प्राइस 20 लाख है।

विज्ञापन
IPL 2020 Eyes On These Young Players In Auction They Can Get Big Amount
एम शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

एम शाहरुख खान

एम शाहरुख खान तमिलनाडु के रहने वाले हैं। उन्होंने 2018-19 में तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी मैच में डेव्यू किया था। शाहरुख दाए हाथ के बल्लेबाज हैं। 24 साल के इस बल्लेबाज पर भी आईपीएल 2020 की नीलामी में सबकी नजर होगी। इनका बेस प्राइस 20 लाख है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed