आईपीएल 2020 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भारत की इस घरेलू टी-20 लीग के 13वें सीजन के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। कोलकाता में होने वाली इस नीलामी के लिए खिलाड़ियों की संख्या को घटाकर 332 कर दिया गया है। बुधवार को आईपीएल प्रबंधन ने 639 खिलाड़ियों को प्रक्रिया से बाहर कर दिया और 971 रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में से 332 खिलाड़ियों को ही शॉर्टलिस्ट किया।
2 of 6
केसरिक विलियम्स
- फोटो : ट्विटर
इस बारे में प्रबंधन ने सभी आठ फ्रैंचाइजियों को शॉर्टलिस्ट किए गए नामों की सूची दे दी है। एक फ्रैंचाइज़ी के मुखिया ने स्पोर्टस्टार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल लिस्ट में 19 कैप्ड खिलाड़ी (अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके) के साथ 24 नए खिलाड़ी भी शामिल है। नए खिलाड़ियों में केसरिक विलियम्स, मुशफिकुर रहीम और एडम जंपा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
3 of 6
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : ipl
भारतीय खिलाड़ियों में रोबिन उथप्पा का बेस प्राइस सबसे अधिक डेढ़ करोड़ रूपये है वहीं पिछले दो सीजन में सबसे अधिक नीलामी रकम हासिल करने वाले जयदेव उनाद्कत ने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रखा है।
इस बार की नीलामी काफी छोटे स्तर पर होगी जिसमें 29 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 73 खिलाड़ियों के लिए जगह खाली है। वहीं अगर जानकारों की मानें तो मानसिक अस्वस्थता की वजह से क्रिकेट से दूरी बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं, मोटी रकम पा सकते हैं और उन्हें लेकर टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मैक्सवेल के अलावा इंग्लैंड के इयान मॉर्गन और तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर भी बड़ी बोली लग सकती है। नाईटराइडर्स से रिलीज़ हो चुके क्रिस लीन और जेसन रॉय-आरोन फिंच जैसे दमदार खिलाड़ियों पर भी पैसों की बारिश हो सकती है।