आईपीएल के 13वें सीजन का दूसरा दिन पूरी तरह से रोमांच से भरा रहा। रविवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली और पंजाब के बीच मैच टाई हुआ और फिर सीजन के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने बाजी अपने नाम की। हालांकि यह जीत दिल्ली को इतनी आसानी से नहीं मिली। मैच में दिल्ली कई मौकों पर हार की कगार पर खड़ी थी, लेकिन हर बार दिल्ली और हार के बीच स्टोइनिस खड़े हो गए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से रिलीज किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को इस बार दिल्ली ने 4.8 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया। स्टोइनिस ने भी दिल्ली के फैसले को गलत साबित नहीं होने दिया और पहले ही मैच में बल्ले और गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को जीत दिलाने में सफल रहे।
3 of 4
मार्कस स्टोइनिस और कागिसो रबाडा
- फोटो : twitter@IPL
20 गेंदों में अर्धशतक
स्टोइनिस 15वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। इस वक्त दिल्ली के पांच विकेट गिर चुके थे और टीम के 100 रन भी पूरे नहीं हुए थे। 17 ओवर में टीम के 100 रन पूरे हुए और एक वक्त ऐसा लग रहा था जैसे दिल्ली 130 रन भी मुश्किल से ही बना पायेगी। लेकिन इसके बाद स्टोइनिस ने जोर्डन के 18वें ओवर में 13 रन, कॉट्रेल के 19वें ओवर में भी 13 रन और फिर जोर्डन के आखिरी ओवर में 25 रन जड़ दिए। इसके साथ ही उन्होंने छक्के के साथ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और साथ ही टीम के स्कोर को 157 पर पहुंचा दिया।
4 of 4
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : twitter@DelhiCapitals
दो गेंदों में दो विकेट
अश्विन के चोटिल होने के बाद स्टोइनिस को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी गई और उन्हें महत्वपूर्ण आखिरी ओवर दिया गया। इसमें पंजाब की टीम को आखिरी ओवर में 13 रनों की दरकार थी और उन्हें इसका बचाव करना था। हालांकि मयंक अग्रवाल ने उनकी शुरुआत की तीन गेंदों पर 12 रन जड़ दिए और मैच लगभग दिल्ली की पकड़ से बाहर चला गया। लेकिन इसके बाद भी स्टोइनिस ने हार नहीं मानी और अपना जलवा दिखाया। उन्होंने चौथी गेंद पर अग्रवाल को चकमा दिया और फिर पांचवीं और छठी गेंद पर अग्रवाल और जोर्डन का विकेट चटकाकर दिल्ली की वापसी कराकर मैच सुपर ओवर तक खींचा।