फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकेंगे विजिटर्स

Sun, 20 Sep 2020 10:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 20 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
world most largest chocolate museum where visitors can see themselves by making chocolate
लिंट होम ऑफ चॉकलेट - फोटो : सोशल मीडिया

हमने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।

world most largest chocolate museum where visitors can see themselves by making chocolate
लिंट होम ऑफ चॉकलेट - फोटो : सोशल मीडिया

65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है।

world most largest chocolate museum where visitors can see themselves by making chocolate
लिंट होम ऑफ चॉकलेट - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world most largest chocolate museum where visitors can see themselves by making chocolate
लिंट होम ऑफ चॉकलेट - फोटो : सोशल मीडिया

इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले जा सकते हैं। इसके साथ ही यहां मौजूद चॉकलेटेरिया में लोगों को खुद अपने हाथ से चॉकलेट बनाने का मौका मिलेगा। इस म्यूजियम में कोको बीन्स के उत्पादन की शुरुआत, शुरुआती चॉकलेट उत्पादन का इतिहास और इसकी समूची सांस्कृतिक विरासत के इतिहास की झलक भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
world most largest chocolate museum where visitors can see themselves by making chocolate
लिंट होम ऑफ चॉकलेट - फोटो : सोशल मीडिया

'लिंट होम ऑफ चॉकलेट' में कैफेटेरिया की तर्ज पर चॉकलेटेरिया भी होगा, जहां कॉफी की तरह लोग अपने पसंद की चॉकलेट बनाकर स्वाद ले सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed