फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: लगातार दूसरी हार से आहत हुए धोनी, कहा- अगले सात दिन में इस कमी को दूर करेंगे

Sat, 26 Sep 2020 01:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 csk vs dc: MS Dhoni unhappy after loosing match against delhi capitals, blame batting performance
एमएस धोनी - फोटो : twitter@IPL

आईपीएल 2020 में जीत से शुरुआत करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। शुक्रवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में उसे दिल्ली के हाथों करारी शिकस्त मिली। इससे पहले धोनी की अगुवाई वाली सीएसके को राजस्थान रॉयल्स ने भी पटखनी दी थी।

IPL 2020 csk vs dc: MS Dhoni unhappy after loosing match against delhi capitals, blame batting performance
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

लगातार दो हार के बाद कप्तान धोनी नाराज दिखे और उन्होंने बड़े बदलाव के संकेत दिए। वे बल्लेबाजों के प्रदर्शन से भी निराश दिखे और कहा कि सात दिन के विश्राम से उन्हें कमियों का पता करने में मदद मिलेगी।

IPL 2020 csk vs dc: MS Dhoni unhappy after loosing match against delhi capitals, blame batting performance
अंबाती रायुडू और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : twitter@IPL

धोनी ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अच्छा मैच था। ओस नहीं थी लेकिन विकेट थोड़ा धीमा हो गया था। हमारे बल्लेबाजी विभाग में थोड़ी कमी लगी और यह आहत करने वाला है। धीमी शुरुआत के कारण रन रेट बढ़ने से दबाव बढ़ता है। हमें इसका हल निकालना होगा।’

उन्होंने कहा, ‘हमें अगले सात दिन विश्राम का मौका मिलेगा और हमें स्पष्ट तस्वीर के साथ वापसी करनी होगी। (अंबाती) रायुडू के अगले मैच में वापसी से टीम संतुलन बेहतर होगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 csk vs dc: MS Dhoni unhappy after loosing match against delhi capitals, blame batting performance
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से भी खुश नहीं दिखे। उन्होंने कहा, ‘अगर आप गेंदबाजी विभाग पर गौर करो तो उनमें निरंतरता का अभाव दिखा है। रायुडू को अगले मैच में खेलना चाहिए और तभी हम अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरने के बारे में सोच सकते हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed