इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को आगामी सत्र के अपने शुरूआती मैचों में अनुभवी हरफनमौला बेन स्टोक्स की कमी खल सकती है जो इस समय अपने बीमार पिता गेड के साथ न्यूजीलैंड में हैं।
2 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : Social media
विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे स्टोक्स को मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी मना जाता है। वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बीच में ही न्यूजीलैंड लौट गए थे जहां उनके पिता और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के कैंसर का इलाज चल रहा है।
इस मामले की जानकारी रखने वाले फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'न्यूजीलैंड में पृथकवास नियमों के अनुसार, स्टोक्स वहां पहुंचने के बाद 14 दिन अकेले रहे। अब वह अपने पिता से मिलेंगे और जाहिर है कि इस मुश्किल समय में वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहेंगे।'
4 of 5
बेन स्टोक्स अपने पिता के साथ
- फोटो : social Media
स्टोक्स को रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये की बोली के साथ टीम से जोड़ा था। सूत्र ने कहा, 'उन्होंने अभी पृथकवास (न्यूजीलैंड में) पूरा किया है ऐसे में यह समझा जा सकता है कि वह आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों के लिए टीम के साथ नहीं होंगे। फ्रेंचाइजी अभी उनको फोन भी नहीं करेगी क्योंकि यह अभी उनकी प्राथमिकता नहीं है, उन्हें परिवार के साथ अच्छा समय बिताने दीजिए।’
कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के आगामी सत्र को यूएई में खेला जाएगा, जिसका आगाज 19 सितंबर से होगा। यह समझा जाता है कि फ्रेंचाइजी को 29 साल के इस खिलाड़ी के उपलब्धता की पुष्टि करने का इंतजार रहेगा।