फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित को 'पेस' पसंद है, वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई के खिलाफ जमकर चलता है बल्ला

Wed, 03 Apr 2019 03:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 03 Apr 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Rohit's brilliant record against csk is a concern for mahi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन टी-20 लीग में आज एक बार फिर से दो पूर्व विजेता टीमों मुंबई और चेन्नई का वानखेड़े स्टेडियम में होगा आमना-सामना। चेन्नई जहां इस टूर्नामेंट का अपना लगातार चौथा मुकाबला जीतना चाहेगी वहीं मुंबई जीत के साथ अंक तालिका में ऊपर आना चाहेगी।

IPL 2019: Rohit's brilliant record against csk is a concern for mahi
एमएस धोनी, सुरेश रैना, रोहित शर्मा

चेन्नई जब आज रोहित के खिलाफ उनके ही घर में उतरेगी तो उसकी नजर रोहित के दमदार रिकॉर्ड पर होगी जो उन्होंने चेन्नई के खिलाफ वानखेड़े में बनाए हैं।

IPL 2019: Rohit's brilliant record against csk is a concern for mahi
रोहित शर्मा

आज सभी की निगाहें रोहित पर ही होंगी क्योंकि पिछली दो पारियों में अच्छी शुरुआत के बावजूद भी रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। हालांकि चेन्नई के खिलाफ जिस तरह का  रिकॉर्ड रोहित रखते हैं, उसके मुताबिक वे आज बड़ी पारी खेल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Rohit's brilliant record against csk is a concern for mahi
रोहित शर्मा

चेन्नई के खिलाफ रोहित शर्मा ने 23 मुकाबलों में  कुल 606 रन बनाए हैं जो इस टीम के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए दूसरे सर्वाधिक रन हैं। 'हिटमैन' रोहित के अलावा सिर्फ कप्तान कोहली ही 738 रन के साथ उनसे आगे नजर आते हैं। 

रोहित ने तीन बार की विजेता टीम चेन्नई के खिलाफ अब तक 6 बार 50 से अधिक का स्कोर किया है, सबसे बड़ी बात कि इनमें से 3 अर्धशतक रोहित ने वानखेड़े में ही बनाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2019: Rohit's brilliant record against csk is a concern for mahi
रोहित शर्मा और एमएस धोनी

रोहित ने इस मैदान में 'धोनी सेना' के खिलाफ 7 मुकाबले खेले हैं। जहां उनके बल्ले से 140.29 के स्ट्राइक रेट से 289 रन निकले हैं। आज भी मुंबई को रोहित से बहुत उम्मीदें होंगी क्योंकि मुंबई को अगर मैच जीतना है तो रोहित के बल्ले का चलना जरुरी है।

दोनों टीम के रिकॉर्ड्स की बात करें तो यहां भी मुंबई का ही पलड़ा भारी है। मुंबई-चेन्नई के बीच अबतक 24 मुकाबले खेले गए हैं, जहां रोहित की मुंबई को 13 बार जीत मिली है। वहीं वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच हुए 8 मुकाबलों में मुंबई ने 5 में बाजी मारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed