Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fast bowler Mohammed Shami not thinking about Team India comeback explains Test retirement

टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे शमी: वनडे विश्व कप को लेकर क्या बोले? टेस्ट से संन्यास का कारण बताया

Fri, 27 Nov 2026 09:30 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Nov 2026 09:30 AM IST
सार

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मोहम्मद शमी अब टीम इंडिया में वापसी को लेकर बेफिक्र हैं। उनका कहना है कि फिलहाल उनका ध्यान बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल खेलने पर है। शमी ने साफ किया कि वह अब अपनी फिटनेस के हिसाब से मैच चुनेंगे और शरीर पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहते।

विज्ञापन
Fast bowler Mohammed Shami not thinking about Team India comeback explains Test retirement
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI/ICC

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया में वापसी को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं होने की बात कही है। शमी का कहना है कि अब वह अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। उनका पूरा ध्यान अपने खेल पर है और वह बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट तथा आईपीएल में खेलकर अपने बचे हुए क्रिकेट का आनंद लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

चयनकर्ताओं पर छोड़ा फैसला 
36 वर्षीय शमी ने कहा कि उन्होंने अब आने वाले विश्व कप की गिनती करना बंद कर दिया है। चयन का फैसला चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया है। उनका लक्ष्य सिर्फ अपनी लय और फिटनेस बनाए रखना है। शमी ने कहा, मैंने अब इन सब चीजों को सोचना बंद कर दिया है। फिलहाल मेरा ध्यान अपने खेल पर है। चयनकर्ता जो भी फैसला करेंगे, वह बेहतर होगा। मेरी तरफ से कोशिश यही रहेगी कि मैं लगातार खेलता रहूं, अपनी लय बनाए रखूं और कम से कम राज्य की टीम और आईपीएल में खेलता रहूं।

शमी ने आखिरी बार 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। उन्होंने इस सीजन रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बंगाल की ओर से खेले, लेकिन गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ हार के साथ बंगाल का सफर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Fast bowler Mohammed Shami not thinking about Team India comeback explains Test retirement
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने पर क्या बोले? 
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शमी ने चार विकेट लिए। वहीं, रणजी ट्रॉफी के तीन मुकाबलों में उनके नाम 14 विकेट रहे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अब उनके पास घरेलू क्रिकेट में अपनी पसंद के मुकाबले खेलने की आजादी होगी। विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर शमी ने कहा कि वह टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन अब अपनी सुविधा और फिटनेस के हिसाब से मैच चुन सकेंगे। उन्होंने कहा, बिल्कुल। अब मेरे पास यह विकल्प है कि मैं कौन से मैच खेलना चाहता हूं और कौन से छोड़ना चाहता हूं। अब कोई दबाव नहीं है। उम्मीद है कि सब अच्छा रहेगा, मैं अगले सीजन तक फिट रहूंगा और अच्छा खेलता रहूंगा।
विज्ञापन

शरीर पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहते शमी
शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी करने और फिट महसूस करने के बावजूद शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालना सही नहीं है। अब वह बिना किसी दबाव के सफेद गेंद के क्रिकेट पर ध्यान देना चाहते हैं। शमी ने कहा, मुझे लगा कि यही सही समय है, इसलिए मैंने यह फैसला लिया। मैं अच्छी तरह मूव कर रहा हूं और अच्छा खेल रहा हूं। अब मैं बेफिक्र होकर सफेद गेंद क्रिकेट खेलूंगा। शरीर पर बहुत ज्यादा बोझ डालना सही नहीं है। अब जब लोगों को मेरी रेड बॉल क्रिकेट की स्किल पसंद नहीं है, तो मैं सफेद गेंद का क्रिकेट खेलूंगा।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर शमी को कोई पछतावा नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें अपने करियर में जो कुछ मिला, वह उससे संतुष्ट हैं और अब आगे के सफर का आनंद लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा, संन्यास लेने का कोई पछतावा नहीं है। आपकी किस्मत में जो लिखा होता है, वही आपको मिलता है। मुझे जो कुछ मिला है, मैं उससे खुश हूं। अब किस्मत में जितना क्रिकेट खेलना लिखा है, उतना खेलूंगा और उसका आनंद लूंगा।

Fast bowler Mohammed Shami not thinking about Team India comeback explains Test retirement
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया - फोटो : x @MdShami11
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे शमी
शमी का अगला बड़ा लक्ष्य आईपीएल 2027 होगा। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड करके राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया है। आईपीएल से पहले वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते रहेंगे, हालांकि अब वह अपने मैचों का चयन सोच-समझकर करेंगे। शमी बंगाल की टीम में अपने अनुभव का इस्तेमाल युवा खिलाड़ियों की मदद करने के लिए भी करना चाहते हैं। उनका मानना है कि क्रिकेट का आनंद लेना सबसे जरूरी है और अनुभवी खिलाड़ियों से युवा क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा, जब तक आपको क्रिकेट पसंद है और आप इसका आनंद ले रहे हैं, तब तक आपको खेलना चाहिए। मेरी प्रेरणा भी यही है कि मैं अब भी क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं। उम्मीद है कि राज्य की टीम के लिए खेलते हुए कुछ लड़के मुझसे कुछ सीखेंगे या कुछ हासिल करेंगे, क्योंकि अनुभव बहुत मायने रखता है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भी शमी प्रभावित नजर आए। उन्हें उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ नए खिलाड़ियों को आईपीएल में मौका मिलेगा। शमी ने कहा, हमें काफी युवा प्रतिभाएं देखने को मिलीं। उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट से कुछ नए चेहरे आईपीएल नीलामी में नजर आएंगे। कई नए खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा और कौशल देखने को मिला है। उम्मीद है कि इस सीजन कुछ नए लड़के आईपीएल में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed