इंडियन टी-20 लीग का 50वां मुकाबला चेन्नई और दिल्ली के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 80 रन से हराकर अंकतालिका में टॉप में जगह बनाई। मैच के दौरान दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और चेन्नई के बल्लेबाज सुरेश रैना के बीच मजेदार भिड़ंत देखने को मिली। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ है?
...जब मैच के दौरान बीच मैदान पर एक-दूसरे से भिड़े पंत और रैना, देखें VIDEO
चेन्नई की तरफ से रैना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 37 गेंद पर 59 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत उनसे पंगा लेते हुए नजर आए। रैना स्ट्राइकर एंड पर थे और जब बल्लेबाजी के लिए आगे आने लगे तो पंत उनका रास्ता रोककर खड़े हो गए, रैना जब निकलने की कोशिश करते पंत उनका रास्ता रोक लेते। कुछ देर ऐसा ही चला फिर रैना आगे निकल गए।
रैना और पंत के इस नजारे को IPL ने अपने ऑफिशियल पेज से ट्वीट किया है, जिसमें ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान रैना को रोकते नजर आ रहे हैं।
Just @RishabPant777 things 😅😅 pic.twitter.com/efUrfbzxBI
बता दें कि दिल्ली ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 99 रनों पर ऑलआउट हो गई। इमरान ताहिर ने चार विकेट झटके।