2019 में कई कार कंपनियां अपनी कारों के इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने वाली हैं। मारुति, महिन्द्रा, टाटा, हुंडई, होंडा और किआ समेत तमाम देसी-विदेशी कार कंपनियां भी कारों के इलेक्ट्रिक वर्जन को डेवलेप करने में जुटी हुई हैं। वहीं सरकार के साथ इंडस्ट्री भी इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की तैयारी कर रही है। हम आपको बता रहे हैं कि 2019 में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर क्या रहेगा ट्रेंड...
प्लग-इन हाइब्रिड कारें देंगी माइलेज
2 of 6
New Volvo XC40 T5 plug in hybrid
वॉल्वो ने हाल ही में प्लग-इन हाइब्रिड कार को भारत में पेश किया था। कंपनी का दावा है कि वो पहली ऐसी कंपनी है, जो भारत में प्लग-इन हाइब्रिड कार को असेंबल करेगी। इस कार की खासियत है कि यह पहले 40 किलोमीटर बिजली से चलेगी और फिर हाइब्रिड मोड में चली जाएगी यानी पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करेगी। इससे बेहतर माइलेज मिलेगा। कंपनी आने वाले वक्त में चार प्लग-इन हाइब्रिड कारें लॉन्च करेगी।
कैब में चलेंगी इलेक्ट्रिक कारें
3 of 6
Jayem Neo tata nano electric car
- फोटो : AutocarIndia
कैब कंपनी ओला के बेड़े में जल्द ही टाटा नैनो की तर्ज पर तैयार जायेम नियो इलेक्ट्रिक कार को अपनी फ्लीट में शामिल करने जा रही है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। एक एग्रीमेंट के तहत टाटा मोटर्स नैनो के बॉडी शेल्स को जायेम ऑटोमोटिव को सप्लाई करेगी, जिसमें इंजन और गियरबॉक्स नहीं होगा। वहीं जायेम नैनो में एक 48-वोल्ट इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाएगी जो 17 किलोवॉट (23 बीएचपी) का पावर देगा।
ई-रिक्शा का ज्यादा होगा उपयोग
4 of 6
Electric rikshaw in India
एक रिपोर्ट के मुताबिक हर महीने भारत में करीब 11,000 नए ई-रिक्शा सड़कों पर उतारे जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले साल में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा। 2018 में कुछ ग्रॉसरी रीटेल चेन्स ने इसका जमकर उपयोग किया था। छोटे व्यवसाइयों में ये बड़े काम के साबित हो रहे हैं और बहुत जल्द ही दूध और सब्जी बेचने वाले भी इसका उपयोग करने लगेंगे।
नहीं होगी चार्जिंग की समस्या
5 of 6
electric car charging stations (सांकेतिक)
इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर सबसे बड़ी चुनौती चार्जिंग की रही है। हाल ही में पेश की गई वॉल्वो एक्ससी90 में कंपनी की तरफ से दो इलेक्ट्रिक चार्जर दिए गए हैं। पहला चार्जर घर के लिए और दूसरा चार्जर ऑफिस के लिए है। ऐसे कदम इंफ्रास्ट्रक्चर की निर्भरता को कम कर सकते हैं। टू-व्हीलर कंपनियों की तरफ से दिया जा रहा साधारण चार्जिंग प्लग इस मामले में राहत देता है और निर्भरता को कम करता है। आने वाले वक्त में फोर व्हीलर मार्केट में भी सिंपल चार्जिंग का इस्तेमाल होगा।