चेन्नई और मुंबई के बीच हैदराबाद में खेले गए खिताबी मुकाबले में 'रोहित ब्रिगेड' ने तीन बार की चैंपियन धोनी की चेन्नई को हराकर चौथी बार IPL खिताब पर कब्जा जमाया। इस सीजन में लगातार प्रदर्शन कर रही चेन्नई की टीम फाइनल में महज 1 रन से हारकर चौथी बार चैंपियन बनने से चूक गई।
पढ़ेंः अश्लील मैसेज और भद्दे कमेंट्स से परेशान हुई मिस्ट्री गर्ल, रातों-रात बनी थी इंटरनेट सनसनी
2 of 6
अदिति हुंडिया
- फोटो : social media
मुंबई की इस खिताबी जीत के साथ ही स्टेडियम में बैठी यह लड़की दीपिका घोष (बैंगलोर बनाम हैदराबाद मैच) की तरह रातों-रात फेमस हो गई, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। आइए जानते हैं कि आखिर कौन थी यह मिस्ट्री गर्ल, जिसपर कैमरे की निगाहें टिकी रही?
3 of 6
अदिति हुंडिया
- फोटो : social media
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में इस लड़की ने खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। स्काई कलर की टॉप पहनी इस लड़की ने कैमरामैन का ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसके बाद देखते ही देखते यह लड़की सोशल मीडिया पर छा गई। कैमरामैन ने इस लड़की को कई बार अपने कैमरे में कैद किया।
4 of 6
अदिति हुंडिया
- फोटो : instagram
कौन है मिस्ट्री गर्ल?
इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक इस मिस्ट्री गर्ल का नाम अदिति हुंडिया है। हुंडिया मिस दिवा सुपरनेशनल 2018 की विजेता रही हैं। इतन ही नहीं अदिति ने एलीट मिस राजस्थान 2016 में भी भाग लिया था, जहां वो रनरअप रहीं थी। उनके नाम कई सारे अवार्ड हैं, जिसमें मिस ब्यूटीफूल आइज, मिस बॉडी ब्यूटीफुल का खिताब भी शामिल है।
5 of 6
अदिति हुंडिया
- फोटो : instagram
बता दें कि अदिति हुंडिया ने अपने शोबिज सफर की शुरूआत FBB कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 पेजेंट से किया था, जहां उन्हें मिस राजस्थान का खिताब दिया गया था। अदिति भारत की तरफ से वो मिस सुपरनेशनल के लिए पोलैंड भी गईं।