फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे धोनी के धुरंधर! ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग XI    

Sat, 23 Mar 2019 08:51 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Chennai Super Kings Predicted Playing XI for first match against RCB
csk

फटाफट क्रिकेट में दुनिया की सबसे रोमांचक व चर्चित टी-20 लीग का आगाज 23 मार्च से होगा। पहला मुकाबला धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और विराट की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली गत चैंपियन सीएसके का दावा फिर मजबूत माना जा रहा है। 



तीन बार की चैंपियन चेन्नई की टीम चौथी खिताब जीतने के लिए पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरेगी। निश्चित तौर पर चेन्नई सुपरकिंग्स पर उम्मीदों का दबाव है, लेकिन पिछली बार की सफलता से टीम का मनोबल काफी बढ़ा है। 

चेन्नई का घरेलू मैदान पर टीम की सफलता का प्रतिशत अच्छा है। उसने अपने घर में 70 प्रतिशत मैच जीते हैं। 2011 में चेन्नई ने अपने घर पर खिताब भी जीता था। आइए जानते हैं पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स किन 11 खिलाड़ियों के सहारे उतर सकती है?

IPL 2019: Chennai Super Kings Predicted Playing XI for first match against RCB
शेन वॉटसन - फोटो : file photo

ओपनर

अंबाती रायुडू और शेन वॉटसन का ओपनिंग करना लगभग तय माना जा रहा है। सलामी बल्लेबाज ने पिछले सीजन में बल्ले से खूब धूम मचाते हुए 600 से ज्यादा रन बनाए थे। इस बार विश्व कप में चौथे नंबर की अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए फॉर्म हासिल करने की जरूर कोशिश करेंगे।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ओपनिंग पर बेहद असरदार हैं। पिछले सीजन में हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में जोरदार पारी खेली थी। 93 विकेट भी ले चुके हैं।

IPL 2019: Chennai Super Kings Predicted Playing XI for first match against RCB
suresh raina - फोटो : file photo

मिडिल ऑर्डर

सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और सैम बिलिंग्स मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। ये बल्लेबाज आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। लीग के शीर्ष स्कोरर छक्के मारने में चौथे नंबर पर हैं। उनके नाम 185 छक्के हैं। वह अभी तक के सीजन में 34.38 की औसत से 4985 रन बनाए। वहीं, धोनी एक बेहतरीन फिनिशर और लाजवाब कप्तान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Chennai Super Kings Predicted Playing XI for first match against RCB
ड्वेन ब्रावो

ऑलराउंडर्स

केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर्स की भूमिका अदा कर सकते हैं। केदार जाधव इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और सीजन-12 में उनकी कोशिश होगी कि वह अच्छे लय के साथ परफॉर्म करें और विश्व कप में दावेदारी को मजबूत करें।

वहीं, अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखने वाले ब्रावो अनुभवी ऑलराउंडर में से हैं। वह बल्ले से लंबे शॉट लगाने के अलावा गेंदबाजी में अक्सर ब्रेकथ्रू दिलाने में सफल रहते हैं, जबकि रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में भी गहरी छाप छोड़ते हैं।

विज्ञापन
IPL 2019: Chennai Super Kings Predicted Playing XI for first match against RCB
दीपक चाहर - फोटो : File photo

गेंदबाजी

दीपक चाहर, इमरान ताहिर और मोहित शर्मा के जिम्मे गेंदबाजी की भूमिका होगी। टीम ने नए गेंदबाज मोहित शर्मा को टीम में शामिल किया है, जबकि ताहिर और चाहर पुराने हैं। मोहित शर्मा पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाई है।

चेन्नई ने उन्हें 5 करोड़ में खरीदा है। आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से ही मोहित चेन्नई की टीम में शामिल हुए, लेकिन 2016 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब टीम में चुना गया जहां उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। अब एक बार फिर वह चेन्नई टीम के सदस्य बन चुके हैं। अपने आईपीएल करियर में मोहित शर्मा ने 84 मैचों में 90 विकेट लिए हैं। इस बार मोहित पर सबकी निगाहें होंगी।

नोटः यह तो महज हमारा एक आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन ही लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed