फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली को गाली देते ही विवादों में घिरे थे नितीश राणा, अब सामने आया उन ओवर्स का सच

Tue, 10 Apr 2018 06:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Nitish Rana reveals secret about Virat Kohli and AB de Villiers dismissal
virat kohli and nitish rana
आईपीएल 2018 के दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ी आसानी से हरा दिया था। मगर ये मैच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की हार नहीं बल्कि किसी दूसरे ही कारण से चर्चा में थे। केकेआर के युवा खिलाड़ी नितीश राणा ने जेंटलमेंस गेम को बदनाम करते हुए अपने सीनियर विराट कोहली को अपशब्द कह डाले थे। अब उन ओवर्स का सच सामने आया है।
IPL 2018: Nitish Rana reveals secret about Virat Kohli and AB de Villiers dismissal
दरअसल, रविवार को ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में हुए इस पूरे कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा था। आम फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स  तक सभी ने नितीश राणा को आड़े हाथों लिया था। हालांकि कुछ ने इसे महज युवा खिलाड़ी का उत्साह बताया था। अब हम आपको मैच के बाद दिया गया नितीश राणा का बयान सुनाने जा रहे हैं।
IPL 2018: Nitish Rana reveals secret about Virat Kohli and AB de Villiers dismissal
अक्रामक बल्लेबाज नितीश राणा ने बताया कि वो दिल्ली की ओर से डोमेस्टिक लेवल में गेंदबाजी भी किया करते थे। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हुए प्रेक्टिस मैच में भी मैंने गेंदबाजी की थी। आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान मुझे डीके भाई (दिनेश कार्तिक) ने तैयार रहने का इशारा कर दिया था। गेंदबाजी के दौरान मैंने पाया कि बॉल पर ग्रिप अच्छी बन रही है और सिर्फ सही जगह बॉल फेंकने पर सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Nitish Rana reveals secret about Virat Kohli and AB de Villiers dismissal
मैच में हुआ भी यही। पारी के 15वें ओवर में कोलकाता के पार्ट टाइम गेंदबाज नितीश राणा ने लगातार दूसरी व तीसरी गेंद पर एबी डीविलियर्स और विराट कोहली के विकेट चटकाए। एक युवा खिलाड़ी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और कुछ नहीं हो सकती कि उसने विश्व के दो सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों को लगातार दो गेंदों में आउट किया। इसका जश्न भी विराट कोहली ने अक्रामक अंदाज में मनाया था।
विज्ञापन
IPL 2018: Nitish Rana reveals secret about Virat Kohli and AB de Villiers dismissal
मैच के बाद इसे नितीश का सिर्फ जोश, उत्साह और बड़े विकेटों की खुशी ही समझी गई। हालांकि स्टेडियम में मौजूद फैंस पूरे नजारे को देखकर हैरान रह गए। विराट कोहली ने नितीश राणा को कुछ कहना सही नहीं समझा और वह डगआउट लौट गए। बता दें कि आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 176 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed