आईपीएल सीजन-11 में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ये वो खिलाड़ी हैं जो अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इसके अलावा कई अन्य विदेशी युवा खिलाड़ी भी हैं, जो क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। ऐसे में हम उस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, जो आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं और मौजूदा वक्त में खूब चर्चा में हैं। आइये जानते हैं यह खिलाड़ी कौन हैंः-
IPL इतिहास के सबसे छोटे खिलाड़ी के सामने फीके पड़े 'यूनिवर्सल बॉस', नहीं मिली टीम में जगह
जी हां, हम बात करे हैं अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर गेंदबाज मुजीब उर रहमान की। वह इस वक्त अपनी उम्र को लेकर जबर्दस्त चर्चा में हैं। दरअसल, जब आईपीएल की नीलामी हो रही थी, तब मुजीब मात्र 16 साल के थे। मुजीब को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। आईपीएल में उनका यह डेब्यू मुकाबला है। मुजीब इसलिए भी चर्चा में हैं कि पंजाब ने अपने पहले मुकाबले में धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को दरकिनार कर इस युवा खिलाड़ी को तरजीह दी है।
गौरतलब है कि क्रिस गेल को आईपीएल के 11वें सीजन में पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा है। वहीं, 17 साल के इस युवा खिलाड़ी मुजीब पर फैंचाइजी ने 4 करोड़ की बोली लगाई। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ डेब्यू मुकाबले में उन्होंने पहला विकेट लिया। पहले ही ओवर में मुजीब ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो को LBW आउट किया। इसके बाद उन्होंने ऋषभ पंत को कैच आउट कराकर पवेलियान भेजा। मुजीब ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7 का रहा।
मुजीब 21वीं सदी में जन्मे 17 साल के मुजीब को इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। राशिद खान (9 करोड़) और मोहम्मद नबी (1 करोड़) के बाद वह आईपीएल खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। कई घरेलू लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वह 1 वन-डे मैच में 5 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज हैं। ये शानदार परफॉर्मेंस उन्होंने जिम्बावे के खिलाफ किया था।
बता दें कि मुजीब ने 15 वन-डे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, इस खिलाड़ी ने अभी तक सिर्फ 2 टी-20 मैच ही खेले हैं।