फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: KKR को मात देकर मुंबई ने बनाया जीत का नया रिकॉर्ड

Sat, 20 May 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 20 May 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
ipl 2017: Most wins in head to head contests in the IPL
मुंबई इंडियन्स - फोटो : ipl official web

आईपीएल 10 के दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात दी। यह मुंबई की कोलकाता के खिलाफ आईपीएल में 16वीं जीत थी। यह आईपीएल में किसी भी टीम के खिलाफ आपसी मैचों में सबसे ज्यादा जीत हैं। अब तक मुंबई और कोलकाता के बीच 21 मैच खेले गए हैं जिसमे से 16 में मुंबई और 5 में कोलकाता विजयी रही है। इससे पहले किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड केकेआर के नाम दर्ज था। केकेआर ने पंजाब के खिलाफ 21 मैचों में से 14 में जीत हासिल की है। 

IPL: KKR को मात देकर मुंबई ने बनाया जीत का नया रिकॉर्ड

ipl 2017: Most wins in head to head contests in the IPL
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 10 के दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 107 रन पर ढेर हो गई। यह आईपीएल के नॉकऑउट मैच की पहली पारी में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। इससे पहले नॉकआउट दौर में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के नाम दर्ज था। पंजाब साल 2008 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट पर 112 रन बनाए थे।  

 

IPL: KKR को मात देकर मुंबई ने बनाया जीत का नया रिकॉर्ड

ipl 2017: Most wins in head to head contests in the IPL
मुंबई इंडियन्स - फोटो : IPL official web
मुंबई ने बंगलूरू में खेले गए मैचों में से 80 फीसदी में जीत हासिल की है। मुंबई ने बंगलूरू में 10 मैच खेले जिनमें से 8 में उसे जीत हासिल हुई। किसी मैदान पर सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत का रिकॉर्ड भी मुंबई के नाम दर्ज है मुंबई ने कोलकाता के ईडेन गार्डन में 11 मैच खेले हैं जिनमें से 9 में उसे जीत हासिल हुई। इस हिसाब से मुंबई ने कोलकाता में 81.81 फीसदी मैच में जीत दर्ज की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL: KKR को मात देकर मुंबई ने बनाया जीत का नया रिकॉर्ड

ipl 2017: Most wins in head to head contests in the IPL
- फोटो : IPL official web
केकेआर ने अपनी पारी में पहले 6 ओवर में केवल 25 रन बनाए। यह आईपीएल 2017 में केकेआर का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर है। मौजूदा आईपीएल में आश्चर्यजनक रूप से पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर भी कोलकाता के ही नाम दर्ज है। केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ 6 ओवर में 105/0 रन बनाए थे। 

 
विज्ञापन

IPL: KKR को मात देकर मुंबई ने बनाया जीत का नया रिकॉर्ड

ipl 2017: Most wins in head to head contests in the IPL
रोहित शर्मा - फोटो : ipl official web
मुंबई इंडियंस चौथी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में सफल हुई। मुंबई से ज्यादा बार केवल चेन्नई सुपर किंग्स,6 बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने में सफल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed