फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL:उलझे समीकरण, मुंबई के अलावा किसी की जगह पक्की नहीं

Sat, 13 May 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Sat, 13 May 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017: Eight cases by which remaining three playoff teams will be deside
आईपीएल ट्रॉफी के साथ सभी टीमों के कप्तान - फोटो : twitter
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पुणे को 7 रन के अंतर से हरा दिया। भले ही यह जीत पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी दिल्ली के लिए मनोबल बढ़ाने वाली हो लेकिन कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और पंजाब के लिए समीकरण बहुत उलझ गए हैं। किस टीम के लिए क्या संभावनाएं हैं...हालांकि लीग चरण में कुल चार मैच बाकी हैं। लेकिन तीन मैचों से प्लेऑफ की चार टीमों का निर्णय होगा।  चौथा मैच पहले दिल्ली और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए महज औपचारिकता रह गया है। जिन तीन मैचों पर सबकी नजरें हैं वो इस प्रकार हैं.

IPL: फिर उलझे प्लेऑफ के समीकरण मुंबई के अलावा किसी की जगह पक्की नहीं...

IPL 2017: Eight cases by which remaining three playoff teams will be deside
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL official web
पहला-  गुजरात बनाम हैदराबाद
दूसरा-  कोलकाता बनाम मुंबई
तीसरा-  पुणे बनाम पंजाब
इन तीन मैचों में हार जीत की कुल आठ स्थितियां बन रही हैं। उनके आधार पर ही प्लेऑफ की टीमों का फैसला होगा। प्लेऑफ की दौड़ से दिल्ली और बैंगलोर की टीम पहले ही बाहर हो चुकी हैं। 

केस 1 ( गुजरात, कोलकाता और पुणे की जीत) 

यदि इन तीन मैचों में गुजरात, कोलकाता और पुणे जीत जाती हैं तो इस स्थिति में मुंबई, कोलकाता और पुणे के 18-18 अंक हो जाएंगे। अंत में पंजाब 14 अंक होंगे। और पंजाब पांचवें स्थान के साथ  प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। टॉप थ्री टीमों का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। 

केस 2 (हैदराबाद, मुंबई और पंजाब की जीत)

यदि इन मैचों में हैदराबाद, मुंबई और पंजाब जीत जाए तो मुंबई के 20, हैदराबाद के 17,  कोलकाता, पुणे और पंजाब के 16-16 अंक हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन टीमों में से जिस टीम का नेट रन रेट सबसे कम होगा। वह टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

 

IPL: फिर उलझे प्लेऑफ के समीकरण मुंबई के अलावा किसी की जगह पक्की नहीं...

IPL 2017: Eight cases by which remaining three playoff teams will be deside
मुंबई इंडियन - फोटो : IPL official web
केस 3 (गुजरात, मुंबई और पुणे की जीत)  

यदि पहले मैच में गुजरात, दूसरे में मुंबई और तीसरे में पुणे जीत जाए तो मुंबई के 20, पुणे के 18, कोलकाता के 16 और हैदराबाद के 15 अंक हो जाएंगे। पंजाब 14 अंक के साथ प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। 

केस 4( गुजरात, मुंबई और पंजाब की जीत) 

यदि पहले मैच में गुजरात, दूसरे में मुंबई और तीसरे में पंजाब जीत दर्ज करती है तो इस स्थिति में मुंबई 20 अंक के साथ पहले पायदान पर होगी। लेकिन कोलकाता, पुणे और पंजाब के 16-16 अंक होंगे। ऐसे में दूसरे,तीसरे और चौथे पायदान का फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा। 15 अंक के साथ गत विजेता हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL: फिर उलझे प्लेऑफ के समीकरण मुंबई के अलावा किसी की जगह पक्की नहीं...

IPL 2017: Eight cases by which remaining three playoff teams will be deside
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
केस 5 ( हैदराबाद, कोलकाता और पुणे की जीत)  

यदि पहले मैच में हैदराबाद, दूसरे में कोलकाता और तीसरे में पुणे को जीत मिलती है तो मुंबई, कोलकाता और पुणे के 18-18 अंक हो जाएंगे। हैदराबाद 17 अंकों के साथ चौथे स्थान पर होगी। पंजाब मैच हारते ही प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। पहले दूसरे और तीसरे स्थान का फैसला भी नेट रनरेट के आधार पर होगा। 

केस 6 (हैदराबाद, पुणे और मुंबई की जीत) 
यदि पहले मैच में हैदराबाद, दूसरे में मुंबई और तीसरे में पुणे जीतती है तो मुंबई 20 अंक के साथ पहले, पुणे 18 अंक के साथ दूसरे, हैदराबाद 17 अंक के साथ तीसरे और कोलकाता 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हो जाएगी। पंजाब को 14 अंक के साथ पांचवें स्थान से संतोष करना होगा और वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। 

 
विज्ञापन

IPL: फिर उलझे प्लेऑफ के समीकरण मुंबई के अलावा किसी की जगह पक्की नहीं...

IPL 2017: Eight cases by which remaining three playoff teams will be deside
राइजिंग पुणे सुपर जायंट - फोटो : IPL official web
केस 7 (हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब की जीत) 

यदि पहले मैच में हैदराबाद, दूसरे में कोलकाता और तीसरे में पंजाब जीत हासिल करती है तो मुंबई और कोलकाता के 18-18, हैदराबाद के 17, पुणे और पंजाब के 16-16 अंक हो जाएंगे। ऐसे में पुणे और पंजाब के बीच प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीम का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। 

केस 8 (गुजरात, कोलकाता, पंजाब की जीत) 

यदि पहले मैच में गुजरात, दूसरे में कोलकाता और तीसरे में पंजाब विजयी रहती है तो इस स्थिति में मुंबई-कोलकाता की टीमें 18-18 अंक की बराबरी पर होंगी। तीसरे और चौथे पायदान पर 16-16 अंक के साथ पुणे और पंजाब की टीमें होंगी। हैदराबाद के 15 अंक रह जाएंगे और वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। यहां भी अंको की बराबरी के कारण चारों स्थानों का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed