इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में कुछ ही दिन बाकी है। 4 फरवरी को लगने वाली बोली फिलहाल टाल दी गई है, मगर फरवरी के तीसरे सप्ताह में नीलामी होने की संभावनाएं नजर आ रहीं हैं। फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ 44 विदेशी खिलाड़ियों समेत 140 खिलाड़ियों को 8 टीमों ने रिटेन किया है।
जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत
2 of 11
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
इस साल के ऑक्शन में 300 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। 300 में अधिकतम 76 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकते है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी को अपनी जरूरत और पर्स का भी ख्याल रखना होगा। आईपीएल की हर टीम किसी एक समस्या से जूझ रही है। ऐसे में टीमों को अपनी पसंद के साथ टीम का संतुलन भी बनाना होगा।
जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत
3 of 11
विराट कोहली और गौतम गंभीर
इस साल जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, इमरान ताहिर, केविन पीटरसन, इरफान पठान जैसे दिग्गजों की बोली लगेगी। इन नामों में बेन स्टोक्स में हर टीम दिलचस्पी दिखा रही है। स्टोक्स तीनों ही डिपार्टमेंट में बेहतरीन है। स्टोक्स में हर फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी है, इसलिए उन्हें नहीं गिना जा रहा है। इसके अलावा जानिए किस टीम को है, किस खिलाड़ी की दरकार:
जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत
दिल्ली डेयरडेविल्स – कोरी एंडरसन (न्यूजीलैंड)
दिल्ली डेयरडेविल्स मेहनती टीमों में एक है। इमरान ताहिर, नाथन कूल्टर नाइल और पवन नेगी को रीलीज करने के बाद टीम को इनके विकल्प ढूंढने हैं। ऋषभ पंत, क्विंटन डिकॉक, जेपी ड्यूमिनी के साथ एंडरसन उपरी क्रम में शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा कोरी के पास अच्छी पेस है, जो जहीर खान, मोहम्मद शमी और अमित मिश्रा का काम आसान कर सकती है। एक फुलटाइम पेसर के तुलना में कोरी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बैट और बॉल दोनों से मैच जिता सकते हैं। इसके अलावा यदि टीम चाहे तो इरफान पठान के नाम पर भी विचार कर सकती है।
जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत
गुजरात लॉयंस - पवन नेगी (भारत)
2016 की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी पवन नेगी गुजरात लॉयंस की टीम में अतिरिक्त धार दे सकते हैं। ब्रेंडन मैकुलम, ऐरॉन फिंच और सुरेश रैना के अलावा टीम में इशान किशन और दिनेश कार्तिक भी हैं। मगर टीम के पास रविंद्र जडेजा के अलावा स्पिन का कोई विकल्प नहीं है। जेम्स फॉक्न्र और ड्वेन ब्रावो जैसे ऑलराउंडरों के बीच नेगी की स्पिन का विकल्प टीम के संतुलन को बढ़ा सकता है