{"_id":"6066c9e38ebc3e8d1c76846b","slug":"injured-shreyas-iyer-to-go-under-the-surgery-on-april-8","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंधा फ्रैक्चर कर IPL से बाहर हो चुके हैं श्रेयस अय्यर, अब चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंधा फ्रैक्चर कर IPL से बाहर हो चुके हैं श्रेयस अय्यर, अब चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
श्रेयस अय्यर
- फोटो : twitter@ShreyasIyer15
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के आखिरी दो मैच और इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सर्जरी आठ अप्रैल को होगी। यह 26 साल का खिलाड़ी पुणे में 23 मार्च को खेले गए पहले एकदिवसीय में जॉनी बेयरस्टो के शॉट को डाइव लगाकर रोकने के प्रयास में चोटिल हुआ था।
2 of 4
श्रेयस अय्यर
- फोटो : twitter@BCCI
अय्यर लगभग चार महीने तक खेल से दूर रहेंगे। चोटिल होने के बाद वह काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस मामले की जानाकरी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'श्रेयस (अय्यर) के चोटिल कंधे का आठ अप्रैल को ऑपरेशन होगा।'
3 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @DelhiCapitals
अय्यर ने इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशर की तरफ से एकदिवसीय टूर्नामेंट खेलने का करार किया था। चोट के कारण 23 जुलाई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में अब उनकी भागीदारी की संभावना कम है। श्रेयस की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के पिछले सत्र में फाइनल में पहुंची थी। नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी सत्र के लिए ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
अय्यर ने पिछले सप्ताह ट्वीट किया था, 'वे कहते हैं, जितनी बड़ी निराशा होगी, वापसी उतनी ही मजबूत होगी। मैं जल्द ही वापसी करूंगा। मैं आपके संदेशों को पढ़ रहा हूं । आपके प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं। दिल की गहराई से आप सब का शुक्रिया।'
Peace and love to everyone celebrating ☮️❤️ Happy Holi!
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।