फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में CSK: इमरान ताहिर सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, धोनी सर्वाधिक मैच जीतने वाले कप्तान

Fri, 02 Apr 2021 12:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 02 Apr 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Chennai Super kings Imran Tahir is oldest player of IPL MS Dhoni is most successful captain of tournament
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी के अनुभवी धुरंधर वार को तैयार है। चेन्नई सुपरकिंग्स का पहला मुकाबला 10 अप्रैल यानी आईपीएल के दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मुंबई में होने वाले इस मैच से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और उसके खिलाड़ियों के बारे में कुछ बातें जान लेते हैं। कहते हैं कि यदि सीएसके चांद पर भी मैच खेले तो वहां आपको पीली जर्सी पहने उनके फैंस नजर आ जाएंगे। यानी आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीम है चेन्नई सुपरकिंग्स...

Chennai Super kings Imran Tahir is oldest player of IPL MS Dhoni is most successful captain of tournament
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : @IPL

टीम ने आठ बार रिकॉर्ड फाइनल मुकाबला खेला है, जिसमें उसे तीन बार सफलता भी मिली है। चेन्नई, मुंबई के बाद सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। अनुभवी खिलाड़ी मुश्किल वक्त में टीम की नैया पार लगाते हैं। फाफ डुप्लेसिस, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने या तो संन्यास ले लिया या फिर अब उनमें बेहद कम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेष है।

Chennai Super kings Imran Tahir is oldest player of IPL MS Dhoni is most successful captain of tournament
सोशल मीडिया पर सुरेश रैना की लोकप्रियता - फोटो : ट्विटर

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहुर सुरेश रैना को चिन्ना थाला भी कहा जाता है। 193 मैचों में 5368 रन बना चुके रैना निजी कारणों के चलते यूएई जाने के बावजूद भारत लौट आए थे और टूर्नामेंट नहीं खेला था। 6000 रन बनाने से वह 632 रन दूर हैं, उनसे आगे कोहली (5878 रन, 192 मैच) ही हैं। वह चेन्नई की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। धोनी (4058, 174 मैच, 42.71 औसत) दूसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chennai Super kings Imran Tahir is oldest player of IPL MS Dhoni is most successful captain of tournament
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

200 मैचों खेलने वाले खिलाड़ी बनने से सात मैच दूर हैं रैना हैं। अभी तक सिर्फ धोनी (204) और रोहित शर्मा (200) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। सुरेश रैना के नाम टूर्नामेंट में 194 छक्के दर्ज हैं। वह लीग में 200 छक्के पूरे करने से छह कदम दूर हैं। ड्वेन ब्रावो ने 95 मैचों में 23.50 की औसत से सर्वाधिक 110 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
Chennai Super kings Imran Tahir is oldest player of IPL MS Dhoni is most successful captain of tournament
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL

चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी की कप्तानी में 174 में से रिकॉर्ड 105 मैच जीते हैं। 68 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह लीग के इतिहास में सर्वाधिक मैच जीतने वाले कप्तान हैं। धोनी ने विकेट के पीछे 123 शिकार किए हैं, जिसमें 91 कैच और 32 स्टंपिंग हैं। सीएसके का जीत का प्रतिशत 59.83 है, इसमें 179 मैच में जीत। 106 में हार है। 71 मुकाबले बेनतीजा रहे। एक मैच टाई पर छूटा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed