टीम इंडिया शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में हैदराबाद के मैदान पर भिड़ेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज केएल राहुल के पास टी-20 फॉर्मेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा। वह मात्र 26 रन बनाकर एमएस धोनी, सुरेश रैना और विराट कोहली के खास कल्ब में शामिल हो सकते हैं। टीम इंडिया विराट कोहली के नेतृत्व में कैरेबियाई टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज का आगाज करेगी।
2 of 5
केएल राहुल
- फोटो : social media
शुक्रवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में 26 रन बनाने के साथ ही केएल राहुल टी-20 क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह सातवें भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। उनसे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (2539), विराट कोहली (2450), एमएस धोनी (1617), सुरेश रैना (1605), शिखर धवन (1504), युवराज सिंह (1177) ने फटाफट क्रिकेट में एक हजार रन के आंकड़े को पार कर लिया है।
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल ने 41.34 की औसत से टी-20 के 31 मैच की 28 पारियों में 974 रन बनाए हैं। राहुल अगर विंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में ही 26 रन बना लेते हैं, तो वह विराट के बाद टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच के साथ वह विश्व में सबसे तेज इस मुकाम को हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज की सूची में शामिल हो जाएंगे।
4 of 5
बाबर आजम की फिफ्टी
- फोटो : ट्विटर
टी-20 में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम के नाम हैं। बाबर ने टी-20 की 26 पारियों में ही इस मुकाम को हासिल कर लिया था। उसके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने 27 पारियों में एक हजार रन बनाए हैं।
5 of 5
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल ने विजय हजारे ट्रॉफी के 11 मैचों में 66.64 की औसत से 598 रन बटोरे थे। उनके लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास रहा क्योंकि यहां उनकी टीम ने खिताब अपने नाम करने में सफलता पाई और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी राहुल ने अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।