फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्टइंडीज से भिड़ेंगे ‘चाइनामैन’, मोहम्मद शमी की होगी दो साल बाद T-20 टीम में वापसी

Tue, 03 Dec 2019 08:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 03 Dec 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
INDvWI: Chinaman Kuldeep Yadav and pacer Mohammed shami is ready to rock in t20 series
मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर

चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 टीम में वापसी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उन्हें शामिल नहीं किया गया था। अगले साल टी-20 विश्व कप हैं और ऐसे में उनके सामने टीम में जगह पक्की करने की बड़ी चुनौती है। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच छह दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

INDvWI: Chinaman Kuldeep Yadav and pacer Mohammed shami is ready to rock in t20 series
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

पिछली दो सीरीजों में क्रुणाल पांड्या और युवा स्पिनर राहुल चाहर को टीम में लिया गया था। कानपुर के इस गेंदबाज ने पिछला टी-20 फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था और 6.50 की इकॉनोमी से 24 रन देकर दो विकेट लिए। वनडे में भी वह सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में हैं। पिछले आईपीएल में वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ अगर उन्हें मौका मिलता है तो उनके लिए फिर खुद को साबित करना बड़ी चुनौती होगी। स्पिन विभाग में कड़ी चुनौती है।

INDvWI: Chinaman Kuldeep Yadav and pacer Mohammed shami is ready to rock in t20 series
कुलदीप, चहल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के अन्य स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ स्पिनरों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी वापसी कर है। वेस्टइंडीज ने पिछली सीरीज लखनऊ में खेली है जहां उन्हें तीन मैचों में अफगानिस्तान के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: Chinaman Kuldeep Yadav and pacer Mohammed shami is ready to rock in t20 series
कुलदीप, चहल - फोटो : social media

चहल और कुलदीप जोड़ी के रूप में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर भी हैं जो पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर सकते हैं और बल्ले से भी उपयोगी हैं।

09: महीने बाद टी-20 में वापसी कर रहे हैं चाइनामैन बॉलर
24: रन देकर पांच विकेट है टी-20 में कुलदीप का श्रेष्ठ प्रदर्शन

विज्ञापन
INDvWI: Chinaman Kuldeep Yadav and pacer Mohammed shami is ready to rock in t20 series
मोहम्मद शमी-विराट कोहली - फोटो : social Media

भारतीय टीम प्रबंधन विश्व कप से पहले अपने तरकश के सभी तीरों को फिर से आजमा लेना चाहता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टी-20 में वापसी इस बात का संकेत है। हाल ही में टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले शमी ने पिछला टी-20 मैच 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed