फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: इन 11 जांबाजों के दम पर सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Sun, 22 Sep 2019 12:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 22 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
IndvsSA Team India Predicated and Dream XI against South Africa In third t 20 Match
टीम इंडिया संभावित XI - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया रविवार को मेहमान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम ने मोहाली के मैदान पर जबरदस्त अंदाज में मैच को अपने नाम किया था। कप्तान विराट कोहली ने शानादर अर्धशतकीय पारी खेल टी-20 के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। विराट की पूरी कोशिश होगी कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर एक विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरे और दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ अपनी जमीन पर पहली टी-20 सीरीज अपने नाम करे। आइए जानते हैं कल के मैच में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

IndvsSA Team India Predicated and Dream XI against South Africa In third t 20 Match
rohit dhawan

ओपनर्स

टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान सीरीज के आखिरी टी-20 में भी शिखर धवन और रोहित शर्मा संभालेंगे। शिखर धवन को दूसरे टी-20 मुकाबले में स्टार्ट मिला, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में बदल नहीं पाए। रोहित भी सस्ते में निपट गए। बेंगलुरु के मैदान पर रोहित से सभी को एक ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी। वहीं टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि सलामी जोड़ी एक बेहतर शुरुआत टीम को दिलाए।

IndvsSA Team India Predicated and Dream XI against South Africa In third t 20 Match
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मिडिल ऑर्डर

मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी। विराट जबरदस्त फॉर्म में हैं। मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में विराट शानदार 72 रन की पारी खेलकर टी-20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन गए। विराट के अलावा श्रेयस अय्यर भी रंग में हैं। पिछले मैच में उन्हें खेलने को खास मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
IndvsSA Team India Predicated and Dream XI against South Africa In third t 20 Match
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media

ऑलराउंडरर्स

टीम इंडिया तीन ऑलराउंडर के साथ उतर सकती है। पहले ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है।  विश्व कप के बाद ब्रेक से लौटे हार्दिक ने मोहाली के मैदान पर बेहतर गेंदबाजी की थी। उनका साथ रवींद्र जडेजा देते हुए नजर आ सकते हैं। जडेजा ने भी दूसरे टी-20 में कसी हुई गेंदबाजी कर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को रन बनाने के मौके नहीं दिए । वहीं क्रुणाल पांड्या को भी दूसरे टी-20 में जगह मिली थी। इस मैच में भी उन्हें शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
IndvsSA Team India Predicated and Dream XI against South Africa In third t 20 Match
विराट-पंत - फोटो : social media

विकेटकीपर

आखिरी टी-20 मुकाबले में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत ही दस्ताने पहने विकेट के पीछे नजर आएंगे। टीम इंडिया के सीमित ओवरों के नियमित विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इस सीरीज में भी उपलब्ध नहीं हैं। पंत का लगातार फेल होना टीम इंडिया के लिए अब सिरदर्द बनने लगा है। टीम मैनजमेंट उन्हें चेतावनी देने लगी है। सीरीज के आखिरी मैच में अगर पंत नहीं चले, तो टीम इंडिया से उनकी विदाई लगभग तय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed