फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Another Asia Cup Trophy Drama Likely if India wins, Mohsin Naqvi Set to Attend Women's Final: Report

महिला एशिया कप: भारत जीता तो फिर ट्रॉफी पर फंस सकता है पेंच! फाइनल देखने पहुंच सकते हैं नकवी, ड्रामे की आशंका

Mon, 07 Sep 2026 09:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Sep 2026 09:57 AM IST
सार

एशिया कप में एक बार फिर ट्रॉफी को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक एसीसी और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी 13 सितंबर को होने वाले महिला एशिया कप फाइनल में चीफ गेस्ट होंगे। अगर हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत खिताब जीतता है तो नकवी से ट्रॉफी लेने को लेकर फिर गतिरोध की आशंका है।

विज्ञापन
Another Asia Cup Trophy Drama Likely if India wins, Mohsin Naqvi Set to Attend Women's Final: Report
नकवी फाइनल देखने पहुंचेंगे - फोटो : PTI/IANS

विस्तार

एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर पिछले साल हुआ विवाद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और अब महिला एशिया कप में भी ऐसा ही मामला सामने आने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी 13 सितंबर को होने वाले महिला एशिया कप फाइनल के लिए दुबई में मौजूद रहेंगे। उन्हें समापन समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया है। नकवी के फाइनल में मौजूद रहने और विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने की संभावना के कारण 2025 के पुरुष एशिया कप फाइनल जैसा विवाद दोबारा खड़ा होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

Another Asia Cup Trophy Drama Likely if India wins, Mohsin Naqvi Set to Attend Women's Final: Report
नकवी - फोटो : ANI
फाइनल में चीफ गेस्ट होंगे मोहसिन नकवी
 
  • जियो सुपर की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहसिन नकवी 13 सितंबर को महिला एशिया कप के फाइनल में शामिल होंगे। उन्हें टूर्नामेंट के समापन समारोह के लिए चीफ गेस्ट बनाया गया है। ऐसे में अगर भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतती है तो ट्रॉफी सौंपने को लेकर स्थिति पेचीदा हो सकती है।
  • हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और वह पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। ऐसे में अगर भारत फाइनल जीतता है तो टीम और नकवी के बीच ट्रॉफी लेने को लेकर फिर गतिरोध पैदा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Another Asia Cup Trophy Drama Likely if India wins, Mohsin Naqvi Set to Attend Women's Final: Report
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
भारत-पाकिस्तान मैच में भी नहीं मिला था हाथ
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया मुकाबले के दौरान भी दोनों टीमों के कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था। हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाया था। पिछले साल पुरुष एशिया कप में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला था। उस समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तनाव और प्रोटोकॉल को लेकर काफी चर्चा हुई थी।
विज्ञापन

Another Asia Cup Trophy Drama Likely if India wins, Mohsin Naqvi Set to Attend Women's Final: Report
भारतीय टीम की ट्रॉफी लेकर भागे मोहसिन नकवी - फोटो : ANI
2025 पुरुष एशिया कप फाइनल में क्या हुआ था?
2025 के पुरुष एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद पुरस्कार समारोह में मोहसिन नकवी भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपने के लिए कथित तौर पर करीब आधे घंटे तक पोडियम पर इंतजार करते रहे। हालांकि, सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारतीय टीम चाहती थी कि ट्रॉफी किसी अन्य एसीसी अधिकारी के हाथों सौंपी जाए। टीम इंडिया ने इसकी सूचना पहले ही दे दी थी कि नकवी से वे ट्रॉफी नहीं लेंगे। इसके बावजूद जानबूझकर नकवी स्टेज पर खड़े रहे थे।

Another Asia Cup Trophy Drama Likely if India wins, Mohsin Naqvi Set to Attend Women's Final: Report
नकवी - फोटो : ANI/PTI
नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे
इसके बाद मोहसिन नकवी ने पुरस्कार समारोह छोड़ने का फैसला किया और ट्रॉफी चुराकर अपने साथ ले गए। वह ट्रॉफी को अपने होटल के कमरे में ले गए थे। इसके बाद से ट्रॉफी एसीसी के दुबई स्थित कार्यालय में रखे होने की बात सामने आती रही है और भारतीय टीम को अभी तक वह ट्रॉफी नहीं मिली है।

बीसीसीआई और एसीसी के बीच बातचीत जारी
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मोहसिन नकवी और एसीसी के अन्य अधिकारियों के साथ कई बार चर्चा की है। हालांकि, अभी तक इस मामले का समाधान नहीं हुआ है। अब महिला एशिया कप फाइनल में नकवी की मौजूदगी ने पिछले साल के विवाद की यादें फिर ताजा कर दी हैं। यदि भारत फाइनल जीतता है, तो सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि पुरस्कार समारोह में ट्रॉफी किसके हाथों सौंपी जाती है और क्या पिछले साल जैसी स्थिति दोबारा देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed