फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों खामोश हो गया कोहली का बल्ला, साल 2019 में नहीं लगाया एक भी शतक

Wed, 09 Oct 2019 03:00 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 09 Oct 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
INDvSA Virat Kohli eyes on first test century in 2019 in Pune Test
विराट कोहली - फोटो : social media

कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन कोहली बतौर बल्लेबाज टेस्ट में अपने पुराने रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। कोहली बल्लेबाजी से टीम के लिए योगदान दे रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकल कर नहीं आया है, शायद कप्तानी का दबाव कोहली पर दिखने लगा है। कोहली के टेस्ट में गिरते प्रदर्शन को सही साबित कर रहा है उनका टेस्ट में नंबर वन रैंकिंग से फिसल जाना।  कुछ ही सप्ताह पहले तक विराट कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन अब दूसरे पायदान पर आ गए हैं। 

Trending Videos
INDvSA Virat Kohli eyes on first test century in 2019 in Pune Test
विराट कोहली - फोटो : social Media

जनवरी 2018 के बाद, यानी करीब 20 महीने के बाद विराट की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग 900 अंक से नीचे आई है। इसके पीछे वजह है उनकी परफॉर्मेंस। कप्तानी पर ज्यादा ध्यान दे रहे रन मशीन कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल पा रहे हैं। हैरानी की बात यह यह है कि विराट कोहली इस साल टेस्ट क्रिकेट में एक भी शतक नहीं जड़ पाए हैं।

INDvSA Virat Kohli eyes on first test century in 2019 in Pune Test
विराट कोहली दोहरा शतक - फोटो : social media

विराट ने टेस्ट के 80 मुकाबले में 25 शतक जड़ा है, लेकिन उनके बल्ले से आखिरी शतक दिसंबर 2018 में निकला था। उसके बाद से विराट कोहली ने दस टेस्ट पारियां खेली हैं, लेकिन वह अपना स्कोर तीन अंकों में नहीं ले जा पाए हैं। पिछले दस महीने में विराट कोहली ने कुल पांच टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 76 रन रहा है। पिछली दस पारियों में रन मशीन विराट कोहली दो बार 0 पर भी आउट हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA Virat Kohli eyes on first test century in 2019 in Pune Test
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में अगर शतक लगाते हैं, तो वह दस महीने के सूखे को खत्म कर देंगे। विशाखापट्टनम टेस्ट में भी उनका बल्ला पहली पारी में खामोश ही लौट गया था। साल 2019 में विराट कोहली का औसत 35 का है, जबकि उनका ओवरऑल औसत 50 से ज्यादा का है। इस दौरान सात पारियों में विराट के बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed