रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की राइड करना किसे पसंद नहीं होगा। हर उम्र के लोगों को खूब भाती है रॉयल एनफील्ड लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से यह आज भी हर किसी की पहुंच में नहीं है। लेकिन सेकंड हैंड बाइक बाजार में थोड़ा सर्च किया जाए तो आपको कई अच्छे मॉडल आसानी से मिल जायेंगे।
केवल 45,000 रुपये में Royal Enfield बाइक्स खरीदने का मौका, जानें कहां से खरीदें
सेकंड हैंड बाइक बाजार में मिलेंगे कई ऑप्शन
अगर आप सेकंड हैंड बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए आप दिल्ली के करोल बाग, लाजपत नगर, पुष्पा भवन जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यहां आपको कई ऑप्शन मिल जायेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन अगर सर्च करना चाहें तो आप Quikr, OLX भी विजिट कर सकते हैं। यहां हम आपको रॉयल एनफील्ड की कुछ बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो मात्र 45,000 रुपये में आपको मिल जायेंगी
मॉडल: रॉयल एनफील्ड (classic)
साल : 2016
कलर: वाइट
कितना चली है? 22,690 km
कीमत: 45,000 रुपये
मॉडल: रॉयल एनफील्ड (classic)
साल : 2017
कलर: ब्लैक
कितना चली है? 6000 km
कीमत: 65,000 रुपये
मॉडल: रॉयल एनफील्ड (classic)
साल : 2017
कलर: चेरी
कितना चली है? 29,000 km
कीमत: 52,400 रुपये
मॉडल: रॉयल एनफील्ड (350std)
साल : 2003
कलर: ब्लैक
कितना चली है? 63,400 km
कीमत: 50,000 रुपये
मॉडल: रॉयल एनफील्ड
साल : 2014
कलर: रेड
कितना चली है?: 2014 km
कीमत: 50,022 रुपये
डील करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप ऑनलाइन बाइक देख रहे हैं तो सिर्फ तस्वीरों को देख कर बात पक्की न करें, सामने से जाकर देखें। अगर सीधा किसी सेलर से ले रहे हैं तो साफ कह दीजिए कि पूरी जांच कराने के बाद ही डील फाइनल करेंगे। किसी भी तरह के झांसे में फंसने से बचें।
डीलर या प्राइवेट सेलर से बाइक के कागजों के साथ साथ सर्विसिंग के कागज मांगना न भूलें। सुनिक्षित कर लें कि बाइक चोरी की न हो या एक्सीडेंट के किसी मामले में न फंसी हो। अगर डीलर या सेलर बाइक की पहली खरीद की भी रसीद देता है, तो यह वाकई काम की डील हो सकती है।
बाइक की खुद भी जांच करें। बाइक के टायर से लेकर चेन तक सभी अच्छे से काम कर रहे हों तो अच्छा है। टेस्ट ड्राइव लेने से बिलकुल न हिचकें। ब्रेक, क्लच हेडलाइट की भी असल स्थिति तभी पता चलेगी। देखें पेट्रोल तो नहीं बह रहा या इंजन में खराबी न हो क्योंकि यह सबसे अहम हिस्सा है।
आखिरी में थोड़ा बहुत मोल भाव करना तो बनता है। कीमत कम कराने की जरूर कोशिश करें, खासतौर पर अगर बाइक की हालत के हिसाब से कीमत ज्याद रखी गई हो तो। लेकिन थोड़े से पैसो के चक्कर में अपना मन न मारें और अच्छी बाइक से हाथ न धो बैठें। अगर डीलर से खरीद रहे हैं तो रसीद लेना न भूलें।