फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय पिचों पर कैसे कामयाब हो रहे हैं तेज गेंदबाज, विराट ने बताई दिलचस्प वजह

Tue, 08 Oct 2019 04:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 08 Oct 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
INDvSA Virat Kohli decodes the success story of Indian fast bowler
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ साल में भारतीय टीम के गेंदबाजों के सामने विरोधी बल्लेबाज पस्त नजर आए हैं। टीम इंडिया की पेस बैट्री ने देश और विदेश दोनों ही पिच पर जमकर विकेट चटकाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्पिनर के साथ तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। आखिरी दिन मोहम्मद शमी ने धारदार गेंदबाजी कर मेहमान टीम को जल्दी समेट दिया। इस जीत के टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम की बॉलिंग की कामयाबी का राज स्टार स्पोर्ट्स से शेयर किया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इसका राज भी बताया है।

INDvSA Virat Kohli decodes the success story of Indian fast bowler
विराट-बुमराह - फोटो : social media

रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media

विराट ने गेंदबाजी को लेकर कहा कि हम हमेशा जानते हैं कि दूसरी पारी में जाकर ही खेल निर्णायक होगा। रवींद्र जडेजा और आर अश्विन दोनों ने बहुत शानदार गेंदबाजी की। पहली पारी में अश्विन ने हमें बहुत सही स्थिति में पहुंचाया। पिच सपाट थी और उन्हें कुछ बाउंड्रीज भी मिल गई थीं, लेकिन आपको यह भी मानना होगा कि हमने भी यहां 500 रन बनाए थे, तो पिच में कोई खराबी नहीं थी। ऐसे में सच यह है कि अश्विन ने हमें उस पारी में सात विकेट दिलाए, तो उनका शानदार प्रयासों का नतीजा रहा और दूसरी पारी में जडेजा ने अपने एक ही स्पेल में हमें जल्दी-जल्दी सफलताएं दिलाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA Virat Kohli decodes the success story of Indian fast bowler
mohammad shami
तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को लेकर कोहली ने  कहा कि मैं मानता हूं कि वो जो अपने माइंडसेट में परिवर्तन लेकर आए हैं पिछले दो साल में वह शानदार रहा है। शमी, इशांत, जसप्रीत और उमेश ये सभी वो सब जरूरी काम कर रहे, जो खेल में हम उनसे चाहते हैं। गेंद को लेकर विराट ने कहा कि, जब पिछली बार हम घरेलू सीजन खेले थे उसकी तुलना में इस बार की एसजी की गेंद बहुत शानदार है। इसमें कुछ हद तक सुधार किया गया है।
विज्ञापन
INDvSA Virat Kohli decodes the success story of Indian fast bowler
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान कोहली ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि यह गेंद 80 ओवरों तक सख्त बनी रहे। अगर यह 40-45 ओवरों में ही सॉफ्ट होने लगेगी, तो फिर खेल में कुछ होता नहीं दिखेगा। यह स्थिति टेस्ट क्रिकेट के लिए आदर्श नहीं है। सख्त गेंद स्वभाविक रूप से थोड़ा ज्यादा उछलती है। इससे बल्लेबाजों को मुश्किलें आती हैं।  हम इसे लगातार होते देखना चाहते हैं। अगर 80 नहीं तो करीब 60 ओवरों तक तो गेंद सख्त रहना ही चाहिए। इससे हम खेल में लगातार बने रहेंगे। यही टेस्ट क्रिकेट का रोमांच है। बॉलर आपकी ओर आते रहते हैं और आपके लिए मुश्किलें खड़ी करते रहते हैं, तब आपको रन बनाने में सक्षम रहना होता है। यही टेस्ट क्रिकेट का असली रोमांच है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed