{"_id":"5da2ac808ebc3e93be634f27","slug":"indvsa-virat-kohli-becomes-first-indian-captain-to-give-south-africa-follow-on","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: चौथे दिन विराट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: चौथे दिन विराट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेल जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में नया कीर्तिमान रच दिया। पहली पारी में भारतीय टीम ने कप्तान कोहली के दोहरे शतक के मदद से 601 रन का विशाल स्कोर बना दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 275 रन पर सिमट गई। इसके बाद टेस्ट मैच के चौथे दिन विराट ने प्रोटियाज टीम को फॉलोऑन दिया है।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social Media
विराट कोहली बतौर कप्तान अपने 50वें टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन देकर कोहली ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट इतिहास में फॉलोऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों में शुमार मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी भी ये कारनामा नहीं कर पाए हैं।
3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने सिर्फ एक बार पारी से जीत हासिल की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी और 57 रन से जीत हासिल की थी, लेकिन उनको फॉलोऑन देने का मौका नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच खेली जा रही ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। फिलहाल भारत इस चैंपियनशिप की अंकतालिका में नंबर एक पर काबिज है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।