फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच भारतीय बल्लेबाज, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़े हैं सबसे अधिक शतक

Sun, 13 Oct 2019 12:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 13 Oct 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
INDvSA Five Indian Batsman who smashes more test Century against South Africa
सचिन-सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज के पहले मैच को जीतकर भारतीय टीम 1-0 से आगे है। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए थे। पहली बार टेस्ट करियर में ओपनिंग करने वाले रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में ही शतक जड़ा था और उनके जोड़ीदार सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक लगाया था। पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी मयंक ने सैकड़ा ठोका, तो कप्तान कोहली ने डबल सेंचुरी जमा दी। कुल मिलाकर भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे हैं। आइए जानते हैं उन पांच भारतीय बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सबसे अधिक शतक ठोके हैं। 

INDvSA Five Indian Batsman who smashes more test Century against South Africa
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

विश्व के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जमकर रन उगला है। सचिन ने इस टीम के खिलाफ 25 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 1741 रन बनाए हैं। इनमें तेंदुलकर ने शानदार सात शतक ठोके हैं। 

INDvSA Five Indian Batsman who smashes more test Century against South Africa
वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी की नई कहानी लिखी है। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल 15 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और 1306 रन बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ पांच जबरदस्त शतक जड़े हैं। सहवाग दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA Five Indian Batsman who smashes more test Century against South Africa
अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे टेस्ट क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक छह टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने तो वर्तमान श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था। दोनों ही भारतीय बल्लेबाजों ने इस टीम के खिलाफ दो-दो टेस्ट शतक जड़े हैं।

विज्ञापन
INDvSA Five Indian Batsman who smashes more test Century against South Africa
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारतीय टीम के सफल कप्तानों में शुमार मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी इस टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है। वह अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के साथ ही फील्डिंग में भी एक दम चुस्त थे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर में 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 779 रन बनाए हैं और शानदार चार शतक लगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed