फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: मयंक बेस्ट ओपनर हैं या नहीं, एक साल बाद होगा आकलन

Fri, 04 Oct 2019 09:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 04 Oct 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
INDvSA: Sourav Ganguly makes big statement on Mayank Agarwal
मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

मयंक अग्रवाल ने अपने छोटे टेस्ट करियर में ही शानदार प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है, लेकिन भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का कहना है कि वह बतौर सलामी बल्लेबाज उन्हें पहली पसंद बताने से पहले कुछ समय इंतजार करेंगे। पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए पहला मैच खेलने वाले अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में पहले टेस्ट में 215 रन बनाए।

INDvSA: Sourav Ganguly makes big statement on Mayank Agarwal
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

यहां दुर्गा पूजा पंडाल के दर्शन को आए गांगुली ने कहा, 'समस्या यह है कि हम बहुत जल्दी नतीजे निकालने लगते हैं। एक शतक के बाद हम कहने लगते हैं कि वह सलामी बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद हैं। लेकिन कुछ नाकामियों के बाद हमारी राय बदल जाती है। इस चलन पर रोक लगनी चाहिए।'

INDvSA: Sourav Ganguly makes big statement on Mayank Agarwal
मयंक अग्रवाल - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'किसी भी युवा खिलाड़ी का अच्छा खेलना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज में दिक्कत आई लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा। उन्हें एक साल खेलने दीजिए, फिर देखते हैं कि वह कितने अच्छे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA: Sourav Ganguly makes big statement on Mayank Agarwal
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गांगुली ने यह भी कहा कि बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के शानदार फॉर्म का भारत को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, 'रोहित को भी लगातार अच्छा खेलना होगा। सलामी बल्लेबाज के रूप में यह उनका पहला ही मैच था। रोहित शानदार खिलाड़ी हैं और उम्मीद है कि वह इस फॉर्म को बरकरार रखेंगे। इससे भारत को फायदा मिलेगा।'

विज्ञापन
INDvSA: Sourav Ganguly makes big statement on Mayank Agarwal
पंत/साहा - फोटो : social media

गांगुली ने विराट कोहली की बात से सहमति जताई कि ऋधिमान साहा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है। उन्होंने कहा, 'साहा हमारा अपना लड़का है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। ऋषभ भी सफल रहे हैं। अब कोहली को तय करना है कि वह लंबे समय तक किसे खिलाना चाहते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed