फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आईफोन ने बना दिया समलैंगिक' कहकर शख्स ने एप्पल कंपनी पर ठोका 11 लाख का मुकदमा

Fri, 04 Oct 2019 06:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Man sues Apple Company he alleged that iPhone turned him gay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या किसी मोबाइल कंपनी की वजह से कोई समलैंगिक बन सकता है? यह सवाल तो बड़ा अजीब है और शायद इसके जवाब में आप ना ही कहेंगे, लेकिन रूस में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने यह कहकर एप्पल कंपनी पर मुकदमा ठोका है कि आईफोन की वजह से वह समलैंगिक बन गया। 

Man sues Apple Company he alleged that iPhone turned him gay
बिटकॉइन - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने साल 2017 में अपने आईफोन में एक एप्लिकेशन डाउनलोड किया था, जिसके जरिए उसने क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन का ऑर्डर दिया था, लेकिन बिटकॉइन्स के बदले उसके पास 69 गेकॉइन्स भेज दिए गए। साथ ही उन पैसों के साथ उसे एक मैसेज भी मिला, जिसमें लिखा था 'बिना आजमाए तय ना करें'। 

Man sues Apple Company he alleged that iPhone turned him gay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शख्स ने भी सोचा कि मैसेज में लिखी बात तो बिल्कुल सही है, क्योंकि बिना आजमाए कोई कुछ भी कैसे तय करता है। उसके बाद उसने समलैंगिक रिश्ता बनाने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man sues Apple Company he alleged that iPhone turned him gay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खबरों के मुताबिक, शख्स ने बताया कि अब उसका एक ब्वॉयफ्रेंड है, लेकिन वो इस बात से परेशान है कि वह अपने घरवालों को इसके बारे में कैसे बताए। उसका कहना है कि अब उसकी पूरी तरह से बदल गई है और शायद वो अब कभी सामान्य यानी पहले जैसा नहीं हो पाएगा। 

विज्ञापन
Man sues Apple Company he alleged that iPhone turned him gay
एप्पल कंपनी - फोटो : Pixabay

शख्स ने अब एप्पल कंपनी पर हेराफेरी कर समलैंगिकता की ओर धकेलने का आरोप लगाया है और नैतिक पीड़ा और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के कारण मुकदमा दायर कर कंपनी से 11 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed