फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित दो छक्के लगाते ही गेल-अफरीदी के क्लब में होंगे शामिल, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Sun, 10 Nov 2019 08:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Nov 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
INDvBAN Rohit sharma set to join chris gayle and shahid afridi club of 400 international sixes
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को नागपुर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक और खास उपलब्धि अपने नाम करने के लिए बेताब होंगे। राजकोट में तूफानी पारी खेलने वाले रोहित नागपुर में भी उसी तरह की पारी खेलकर टीम को सीरीज जिताने की कोशिश करेंगे। 

INDvBAN Rohit sharma set to join chris gayle and shahid afridi club of 400 international sixes
रोहित शर्मा - फोटो : Social Media

टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन, सबसे अधिक छक्के और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले हिटमैन शर्मा के पास इस मैच में क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी के खास क्लब में शामिल होने का मौका होगा।

INDvBAN Rohit sharma set to join chris gayle and shahid afridi club of 400 international sixes
रोहित शर्मा - फोटो : social media

दरअसल रोहित शर्मा अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 348 मैचों में कुल 398 छक्के लगा चुके हैं और दो छक्के लगाते ही 400 के क्लब में शामिल हो जाएंगे। नागपुर में रोहित दो छक्के लगाते ही गेल और अफरीदी के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे और 400 छक्के लगाने वाले विश्व के तीसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN Rohit sharma set to join chris gayle and shahid afridi club of 400 international sixes
CHRIS GAYLE

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 462 मैचों की 530 पारियों में कुल 534 छक्के लगाए हैं। वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी ने 524 मैचों की 508 पारियों में कुल 476 छक्के लगाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed