फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल बाद पाक में टेस्ट क्रिकेट की वापसी, आंतकियों की गोली झेलने वाले श्रीलंका ने फिर जताया भरोसा

Thu, 14 Nov 2019 01:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 14 Nov 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Pakistan set to host Sri Lanka in December as Test cricket returns to country after 10 years
pakistan cricket team

पाकिस्तान की जमीन पर 10 साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी होने वाली है। श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ अगले महीने से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसकी तैयारियों में जुट गया है। हालांकि श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान में टेस्ट खेलने के लिए पहले राजी नहीं थी, वो चाहती थी कि टेस्ट सीरीज शारजाह में खेली जाए, लेकिन पीसीबी ने श्रीलंकाई बोर्ड के सामने यह शर्त रखी दी थी कि सीरीज में होने वाले खर्चे का आधा  बोझ वहन करे या फिर फाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेले।

Pakistan set to host Sri Lanka in December as Test cricket returns to country after 10 years
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर

श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान में इससे पहले वन-डे और टी-20 सीरीज खेलने गई थी, लेकिन टीम का कोई भी सीनियर खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं था। लसिथ मलिंगा, निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, थिसारा परेरा, अकीला धनंजय, एंजलो मैथ्यूज, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने ने अपने नाम वापस ले लिए थे। बाद में श्रीलंकाई बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों की एक टीम इस दौरे पर भेजा था।

Pakistan set to host Sri Lanka in December as Test cricket returns to country after 10 years
श्रीलंका टीम - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैच कराची और रावलपिंडी में खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 11 से 15 दिसंबर के बीच पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 19 से 23 दिसंबर के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।  2009 में श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान दौरे पर थी, तभी लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर आतंकी हमला हुआ था, इस हमले में कुछ श्रीलंकाई क्रिकेट घायल भी हुए थे। इसके बाद से पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट बंद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan set to host Sri Lanka in December as Test cricket returns to country after 10 years
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी जमीन पर फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहले की तरह वापसी के लिए कई देशों के क्रिकेट बोर्ड के सामने हाथ फैला रहा है। रिपोर्ट की माने तो बोर्ड दक्षिण अफ्रीकी टीम को पाकिस्तान में टी-20 सीरीज खेलने के लिए अगले साल बुलाने के लिए बातचीत कर रहा है। साथ आयरलैंड की टीम भी अगले साल पाकिस्तान का दौरा कर सकती है। माना जा रहा है कि अगले साल पाकिस्तान अपनी जमनी पर छह अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगा। जिसमें से इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम भी पाकिस्तान का दौरा कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed