फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI Awards: बुमराह को पॉली उमरीगर अवॉर्ड, पूनम और शेफाली भी सम्मानित

Mon, 13 Jan 2020 03:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 13 Jan 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah to receive Polly Umrigar award for best Indian international cricketer
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वार्षिक पुरस्कारों में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया।


 

Jasprit Bumrah to receive Polly Umrigar award for best Indian international cricketer
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

बुमराह को यह सम्मान 2018-19 में अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया। पुरस्कार के लिए एक अक्तूबर 2018 से 30 सितंबर 2019 के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया। इस दौरान टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने पर बुमराह और सर्वाधिक रन बनाने पर चेतेश्वर पुजारा को दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड दिया गया। बुमराह ने छह मैचों में तीन पांच विकेट हॉल के साथ 34 विकेट चटकाए। बुमराह को ट्रॉफी के साथ 15 लाख का चेक भी दिया गया।
 

Jasprit Bumrah to receive Polly Umrigar award for best Indian international cricketer
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वालीं पूनम यादव को महिला वर्ग का सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 15 साल की हरियाणा की शेफाली वर्मा को शानदार पदार्पण के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jasprit Bumrah to receive Polly Umrigar award for best Indian international cricketer
कृष्णमाचारी श्रीकांत-अंजुम चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंच अवॉर्ड से नवाजा गया। अंजुम 100 वनडे खेलने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं। अपने 17 साल के करिअर में अंजुम ने 4 विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन

किसे मिला क्या सम्मान

Jasprit Bumrah to receive Polly Umrigar award for best Indian international cricketer
Cheteshwar Pujara

बुमराह : पॉली उमरीगर
पूनम यादव : श्रेष्ठ महिला क्रिकेटर
शेफाली वर्मा : जगमोहन डालमिया अवॉर्ड
चेतेश्वर पुजारा :  दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड
क्रिस श्रीकांत : कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंच अवॉर्ड
अंजुम चोपड़ा : कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंच अवॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed