फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महज तीन दिन में ही भारत ने जीता था पहला डे-नाइट टेस्ट, तब बने थे कई अद्भुत रिकॉर्ड्स

Tue, 15 Dec 2020 12:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 15 Dec 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Indias first pink ball test match when Bangladesh beaten in historical day night match
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

17 दिसंबर को भारत अपना दूसरा पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने जा रहा है। सामने इस गेंद की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसने पिंक बॉल से अपने पांच के पांच मैच जीते हैं। कम तो टीम इंडिया भी नहीं, जिसने अपने पहले डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेश को महज तीन दिन में ही 46 रन से पीट दिया था। उस मुकाबले में कई अद्भुत रिकॉर्ड बने थे। एक साल पहले खेले गए उस मुकाबले की धुंधली यादें आपको ताजा करवाते हैं।

Indias first pink ball test match when Bangladesh beaten in historical day night match
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

22 नवंबर 2019 को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में शुरू हुए इस डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बतौर मुख्य अतिथि शामिल थीं। ईशांत शर्मा पिंक बॉल से विकेट लेने वाले पहले भारतीय, रोहित शर्मा के नाम पहला छक्का-कैच दर्ज हुआ। दूसरे दिन कोहली के बल्ले से टेस्ट करियर का 27वां शतक निकला। इस सैकड़े के साथ विराट न सिर्फ गुलाबी गेंद से सेंचुरी जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने बल्कि उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े थे।

Indias first pink ball test match when Bangladesh beaten in historical day night match
पांच हजार रन बनाने के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में पोंटिंग से आगे निकले थे। इस पारी में वह सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे। इस मैच के दौरान ईडन गार्डन की पिच पर कुल 968 गेंद डाली गई। यह देश में नतीज निकलने वाला सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा। गेंदों के लिहाज से भारत ने इससे पहले 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे जल्दी जीत हासिल की थी। इसमें 1028 गेंदे फेंकी गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indias first pink ball test match when Bangladesh beaten in historical day night match
विराट कोहली-शमी - फोटो : सोशल मीडिया

घरेलू जमीन पर यह पहला मौका रहा जब भारत की जीत में स्पिनर्स का कोई योगदान नहीं था यानी उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने टेस्ट में इस मुकाबले में कुल 9 विकेट लिए, उमेश यादव ने आठ और मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए। स्पिनर्स ने मैच में सिर्फ सात ओवर डाले। भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस मैच में मिलकर 19 विकेट अपने नाम किए और टीम इंडिया को जीत दिलाई।

विज्ञापन
Indias first pink ball test match when Bangladesh beaten in historical day night match
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

टेस्ट इतिहास में यह तीसरा मौका था जब भारत के तेज गेंदबाजों ने किसी मुकाबले में मिलकर 19 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। 2018 में इससे पहले ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ 19 विकेट और 2017-18 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 विकेट लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed