{"_id":"594f3e014f1c1b813a8b46e4","slug":"indian-womens-cricketer-mithali-raj-break-record-of-sachin-and-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास, धोनी-सचिन को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास, धोनी-सचिन को पीछे छोड़ा
Sun, 25 Jun 2017 10:15 AM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : Zimbio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने शनिवार को डर्बी में महिला विश्व कप के पहले ही मैच में इंग्लैंड को खिलाफ शानदार पारी खेल कर इतिहास रच दिया। मिताली अंतरराष्ट्रीय महिला वन-डे क्रिकेट में लगातार सात फिफ्टी बनाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई। इस तरह भारतीय कप्तान ने कई विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।
भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास, धोनी-सचिन को पीछे छोड़ा
2 of 5
मिताली राज
- फोटो : ESPN
वे अंतरराष्ट्रीय महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने वाली क्रिकेटर बन गई। मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ काउंटी ग्राउंड पर मुकाबले में 71 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने इसके लिए 73 गेंदों का सामना कर 8 चौके लगाए। वनडे में लगातार सबसे ज्यादा फिफ्टी जावेद मियांदाद के नाम हैं, जिन्होने लगातार 9 पारियों में अर्धशतक जड़ा। भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा फिफ्टी सचिन तेंदुलकर (5) ने लगाई हैं।
भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास, धोनी-सचिन को पीछे छोड़ा
3 of 5
मिताली राज
- फोटो : ESPN
मिताली ने सभी फिफ्टी इसी साल जड़ी हैं। फरवरी को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 70 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाप 64 रन बनाए। इसके 2 दिन बाद कोलंबों में ही बांग्लादेश के खिलाफ 73 रन जड़े। मिताली की अगली 3 फिफ्टी मई के महीने में पोचेफ्स्ट्रूम में बनीं, जहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 51, 54 और नाबाद 62 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ रिकार्ड 71 रन पारी ने मैच उनके नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास, धोनी-सचिन को पीछे छोड़ा
4 of 5
मिताली राज
- फोटो : ESPN
मिताली की यह अंतरराष्ट्रीय वन-डे क्रिकेट में 47वीं फिफ्टी है। उन्होंने इसी तरह शार्लेट एड्वर्ड्स की सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। शार्लेट के नाम 46 फिफ्टी दर्ज है। मिताली महिला वन-डे में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी क्रिकेटर हैं। उनके नाम 178 मैचों में 5852 रन दर्ज है। वे इस विश्व कप के दौरान 6000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन सकती हैं।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास, धोनी-सचिन को पीछे छोड़ा
5 of 5
मिताली राज
- फोटो : ESPN
यदि महिला क्रिकेट में 100 वनडे खेलने वाली क्रिकेटरों की बात की जाए तो मिताली ने 52.27 की औसत से 5852 रन बनाए हैं जो सर्वश्रेष्ठ औसत हैं। बता दें कि यह औतस महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा है। धोनी ने करीब 50 की औसत से रन नबाए हैं। विराट कोहली व एबी डीविलियर्स करीब 54 की औसत से वनडे में रन बना रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।