फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ट्रॉफी की रनर्स-अप टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इनाम में मिली मोटी रकम

Thu, 09 Nov 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 09 Nov 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
indian team members recieve huge cash rewards as icc champions trophy prize money
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times

2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की रनर्स-अप टीम इंडिया के प्रत्येक सदस्य को इनाम के रूप में 38.67 लाख रुपए मिले हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और राज्य संघों को किए गए भुगतान का विवरण रिलीज किया है।

indian team members recieve huge cash rewards as icc champions trophy prize money
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

इसमें खुलासा हुआ है कि कोच रवि शास्त्री को तीन महीनों के लिए 2.02 करोड़ रुपए दिए गए हैं। शास्त्री को 18 अक्टूबर से 17 जनवरी तक का पेमेंट किया गया है। टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरुण को 26.99 लाख रुपए दिए गए। पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को एक बार लाभ के अंतर्गत 50 लाख रुपए दिए गए।

indian team members recieve huge cash rewards as icc champions trophy prize money
टीम इंडिया

इसके अलावा बोर्ड ने राज्य संघों को किए भुगतान का भी विवरण किया है। इस सीजन में राजस्व के हिस्से के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19.44 करोड़ रुपए भी दिए गए। बता दें कि टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से शिकस्त झेलना पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian team members recieve huge cash rewards as icc champions trophy prize money
टीम इंडिया - फोटो : ESPN

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण में पाकिस्तान को 134 रन से मात दी थी। इसके बाद से टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मगर पाकिस्तान ने अपने खेल का स्तर सुधारते हुए फाइनल में भारत के सामने 339 रन का लक्ष्य रखा। ओपनर फखर जमान से शतक जमाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया सिर्फ 158 रन पर ऑलआउट हो गयी थी।

विज्ञापन
indian team members recieve huge cash rewards as icc champions trophy prize money
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
टीम इंडिया ने 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल से पहले शानदार प्रदर्शन किया और था लीग चरण व नॉकआउट के सभी मुकाबले जीते थे। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने फाइनल में एंट्री करने से पहले एक भी मैच नहीं गंवाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed