फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: आखिरी वन-डे से पहले शमी के घर पहुंची थी टीम इंडिया, जमकर उड़ाई दावत

Wed, 13 Mar 2019 03:44 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 13 Mar 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Indian pacer Mohammed Shami hosted Virat Kohli & Co ahead of 5th ODI against Australia in Delhi
टीम इंडिया

चार मैचों के बाद निर्णायक मोड़ पर आ चुकी टीम इंडिया सीरीज के पांचवे व अंतिम मुकाबले के लिए प्रैक्टिस करने नहीं पहुंची थी। दिल्ली वन-डे से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस करने की बजाय इस क्रिकेटर के घर पार्टी का आनंद ले रहे थे। आइए जानते हैं कि आखिरी वन-डे से पहले टीम इंडिया किस क्रिकेटर के घर पहुंची थी?

Indian pacer Mohammed Shami hosted Virat Kohli & Co ahead of 5th ODI against Australia in Delhi

दरअसल, भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी अभ्यास के बजाय एक क्रिकेटर के घर पर आयोजित पार्टी में गए थे। इस मामले में गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि रांची, मोहाली और दिल्ली के मैचों में कम समय होने के कारण क्रिकेटरों का भार कम करने के लिए टीम ने प्रैक्टिस नहीं की।
 

Indian pacer Mohammed Shami hosted Virat Kohli & Co ahead of 5th ODI against Australia in Delhi
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter

बता दें कि भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घर गए थे। इस बात की जानकारी शमी ने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 'मेरे घर आने के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian pacer Mohammed Shami hosted Virat Kohli & Co ahead of 5th ODI against Australia in Delhi
मोहम्मद शमी

बता दें कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने पांच विकेट झटके हैं। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने चार मैचों में 9 विकेट लेकर हाईएस्ट विकेट टेकर रहे थे।

विज्ञापन
Indian pacer Mohammed Shami hosted Virat Kohli & Co ahead of 5th ODI against Australia in Delhi
team india

हैदराबाद और नागपुर वन-डे जीतने के बाद टीम इंडिया को लगातार दो वन-डे में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पांच मैचों की वन-डे सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। पांचवां व निर्णायक मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा। यह मुकाबला अगर टीम इंडिया जीत जाती है तो 3-2 से यह सीरीज अपने नाम करेगी वरना टी-20 के बाद वन-डे सीरीज से भी हाथ धोना पड़ेगा। इसलिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed