{"_id":"5b95e69c867a557fe67e161c","slug":"indian-cricketer-sanju-samson-to-tie-knot-his-college-time-friend-charu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 साल तक चली मोहब्बत, अब खुलेआम संजू सैमसन ने 'कॉलेज फ्रेंड' से किया शादी का एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
5 साल तक चली मोहब्बत, अब खुलेआम संजू सैमसन ने 'कॉलेज फ्रेंड' से किया शादी का एलान
Mon, 10 Sep 2018 09:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन जल्द ही शादी के बंधन में बंधन जा रहे हैं। रविवार को केरल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने फेसबुक पर अपने दिल की बात कही। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर घोषणा करते हुए अपनी लवस्टोरी का जिक्र भी किया।
2 of 5
अपनी मंगेतर चारू के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए संजू ने लिखा कि, '22 अगस्त, 2013 को रात के 11.11 बजे मैंने उन्हें एक 'Hi' भेजा था। उस दिन से लेकर अब तक 5 साल हो चुके हैं और मैं उनके साथ एक फोटो पोस्ट करने का इंतजार कर रहा था और दुनिया को बताना चाहता था कि मैं इनसे प्यार करता हूं और यह मेरे लिए कितनी खास हैं।'
3 of 5
संजू ने आगे लिखा कि हम साथ में समय बिताते थे लेकिन सार्वजनिक रूप से कभी साथ नहीं घूम पाए, लेकिन आज से घूम सकते हैं। हमारे परिजनों को शुक्रिया, जो इस रिश्ते के लिए खुशी-खुशी मान गए। संजू और चारू दोनों मैर इवानियोस कॉलेज में साथ पढ़ा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चारू के पिता बी रामेश कुमार एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह शादी 22 दिसंबर को होगी। दोनों परिवारों की सहमति और आशीर्वाद के बाद यह फैसला लिया गया। चारू वर्तमान में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
19 जुलाई 2015 को जिम्बॉब्वे के खिलाफ हरारे में भारतीय टीम की ओर से एकमात्र टी-20 खेल चुके संजू सैमसन अगले मौके की तलाश में हैं। आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले संजू दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।