फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एंडरसन की नजर में महान है टीम इंडिया का बल्लेबाज, बोले- मैदान में जी-जान लगा देता है

Mon, 10 Sep 2018 08:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
james anderson reveals his favorite opponent batsman
जेम्स एंडरसन

जेम्स एंडरसन निश्चित ही इंग्लैंड के सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ 143 टेस्ट में 561 विकेट चटकाए हैं। बड़ी बात यह है कि एंडरसन ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ के रिकॉर्ड 563 विकेट को पीछे छोड़ने से केवल दो विकेट दूर हैं। यही नहीं, एंडरसन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ते ही टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विश्व के पहले तेज गेंदबाज भी बन जाएंगे।

james anderson reveals his favorite opponent batsman
जेम्स एंडरसन

36 वर्षीय एंडरसन टीम इंडिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 9 पारियों में अब तक 21 विकेट चटकाए हैं। लॉर्ड्स पर खेले गए दूसरे टेस्ट में एंडरसन की गेंदबाजी का रौद्र रूप टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने झेला, जिसमें विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम को एक पारी और 159 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

james anderson reveals his favorite opponent batsman
जेम्स एंडरसन और विराट कोहली

हालांकि, तेज गेंदबाज के लिए इस बार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नई पहेली बने रहे, जिन्हें 2014 में उन्होंने जमकर परेशान किया था। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आउट करना किसी भी इंग्लिश गेंदबाज के लिए आसान काम नहीं रहा। एंडरसन ने 29 वर्षीय बल्लेबाज को खुलकर रन नहीं बनाने दिए, लेकिन वह कोहली को अपना शिकार भी नहीं बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
james anderson reveals his favorite opponent batsman
virat kohli records

हाल ही में एक इंटरव्यू में एंडरसन ने बताया कि उनका पसंदीदा विरोधी बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ही हैं। एंडरसन से रेपिड फायर राउंड में सवाल किया गया कि वह विरोधी जिसे गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा होती है तो एंडरसन ने बेझिझक कोहली का नाम लिया। कोहली ने मौजूदा सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
james anderson reveals his favorite opponent batsman
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान ने 9 पारियों में 65.88 की औसत से 593 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाज इंग्लैंड की धरती पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कप्तान कोहली अलग ही लय में है। वह इंग्लिश गेंदबाजों के लिए खौफ बन चुके हैं। विराट ने मौजूदा सीरीज में तीन अर्धशतक और दो शतक भी जमाए हैं। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवां व अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है। कप्तान कोहली ने पहली पारी में 49 रन बनाए। हालांकि, इंग्लैंड ने सीरीज में 3-1 की अजय बढ़त ले रखी है और वह इसे 4-1 से जीतने के करीब नजर आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed