फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया ने युवा पुकोवस्की और कैमरून ग्रीन का किया चयन, जानें क्यों भारत के लिए बन सकते हैं खतरा

Thu, 12 Nov 2020 05:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 12 Nov 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Know Who are Will Pukowski and Cameron Green, selected in Australian team, will challenge India
विल पुकोवस्की और कैमरून ग्रीन - फोटो : Amar Ujala

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड इस बार भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं देना चाहता है। यही कारण है कि भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बोर्ड ने बृहस्पतिवार को एक मजबूत स्क्वॉड का एलान कर दिया। इसमें पांच ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पदार्पण कर सकते हैं। हालांकि इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की की हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्रिकेट जगत में इस युवा खिलाड़ी के बारे में क्यों हो रही है इतनी चर्चा।

Know Who are Will Pukowski and Cameron Green, selected in Australian team, will challenge India
विल पुकोवस्की - फोटो : ट्विटर

विक्टोरिया के विल पुकोवस्की ने शेफील्ड शील्ड में लगातार दो दोहरे शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 255 जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रन की पारी खेली। वे मौजूदा सत्र में तीन पारियों में 495 रन बना चुके हैं। पुकोवस्की की बल्लेबाजी को देखते हुए रिकी पोंटिंग से लेकर इयान चैपल और माइकल क्लार्क सहित कई पूर्व कप्तानों ने उन्हें टीम में शामिल करने की मांग की थी। 

Know Who are Will Pukowski and Cameron Green, selected in Australian team, will challenge India
मार्कस हैरिस और विल पुकोवस्की - फोटो : twitter@CricketAus

अब जब चयनकर्ताओं ने पुकोवस्की को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल किया है तो ऐसी उम्मीद है कि वे डेविड वार्नर के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी का आगाज करते दिख सकते है। दरअसल इस वक्त जो बर्न्स फॉर्म में नहीं हैं, उन्होंने मौजूदा सत्र में क्वीन्सलैंड की ओर से उन्होंने 7, 29, 0 और 10 रन की पारी खेली है, यही कारण है कि पूर्व कप्तान इयान चैपल ने बर्न्स की तुलना में पुकोवस्की को बेहतर विकल्प बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Who are Will Pukowski and Cameron Green, selected in Australian team, will challenge India
विल पुकोवस्की - फोटो : twitter@VicStateCricket

पुकोवस्की ने 22 प्रथम श्रेणी मैचों में छह शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 1720 रन बनाए हैं, इस दौरान उनको औसत भी 57.48 का रहा है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ भी टीम में चुना गया था लेकिन वे ग्यारह में जगह नहीं बना पाए था और डेब्यू करने से चूक गए थे।

विज्ञापन
Know Who are Will Pukowski and Cameron Green, selected in Australian team, will challenge India
कैमरून ग्रीन - फोटो : twitter@913sportfm

पुकोवस्की के अलावा टीम में एक और युवा खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इस खिलाड़ी का नाम है कैमरून ग्रीन। 21 वर्षीय ग्रीन ने भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से ही छाप छोड़ी है। ग्रीन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 19 मैचों में करीब 50 की औसत से 1100 से अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी 22 की औसत से 30 विकेट चटकाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed