{"_id":"5dee47498ebc3e87da1761e7","slug":"indian-cricket-team-captain-virat-kohli-unhappy-with-team-s-fielding-performance-against-westindies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे टी-20 में मिली हार के बाद भड़के विराट, कहा-अगर इस क्षेत्र में नहीं किया सुधार तो जीतना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे टी-20 में मिली हार के बाद भड़के विराट, कहा-अगर इस क्षेत्र में नहीं किया सुधार तो जीतना मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 10 Dec 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के हाथों दूसरे टी-20 में मिली हार से निराश हैं। उन्होंने टीम की फील्डिंग को लेकर नाराजगी जताई है। विराट ने खराब फील्डिंग पर बात करते हुए कहा कि अगर ऐसी स्थिति रही तो किसी भी लक्ष्य का बचाव करना मुश्किल होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने खिलाड़ियों से फील्डिंग के दौरान ज्यादा 'मुस्तैद' रहने को कहा।
2 of 6
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : social media
रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लगातार दो गेंदों पर पहले वॉशिंगटन सुंदर और फिर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सलामी बल्लेबाज लिंडल सिमंस और इविन लुईस का कैच छोड़ दिया।
3 of 6
लेंडल सिमंस
- फोटो : ट्विटर
बाद में यह गलती टीम इंडिया पर भारी पड़ गई और जीवनदान मिलने के बाद सिमंस ने 45 गेंद में नाबाद 67 रन बनाए, जबकि लुईस ने भी 35 बॉल में 40 रन बनाए। दोनों की तूफानी बल्लेबाजी की वजह से मैच भारत के हाथों से निकल गया और वेस्ट इंडीज ने मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने मैच के बाद कहा, 'अगर हमारी फील्डिंग इतनी खराब रही तो कोई भी लक्ष्य बचाव करने के लिए काफी नहीं होगा। पिछले दोनों मैचों में हमारी फील्डिंग काफी निराशाजनक रही। हमने एक ओवर में दो कैच गिराए। अगर हमने दोनों विकेट ले लिए होते तो उन पर दबाव बढ़ जाता।'
उन्होंने कहा, 'हर किसी को मैदान में मुस्तैद रहने की जरूरत है। मुंबई में मुकाबला करो या मरो का होगा।'
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पिछले 15 टी-20 मैचों में सात गंवा दिए हैं। कोहली से जब इस आंकड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आंकड़े काफी कुछ कहते हैं। मुझे लगता है कि हम पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 16 ओवरों में 4 विकेट पर 140 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थे लेकिन आखिरी चार ओवर में चीजें हमारे मुताबिक नहीं रही। हमें इसमें 40-45 रन बनाने चाहिए थे, जबकि हम सिर्फ 30 रन ही बना सके। हमें इस पर ध्यान देना होगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।