फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोलार्ड के एक ओवर में जड़े थे तीन छक्के, अब रोहित शर्मा को दिया श्रेय, कहा- उनसे सीखा नुस्खा

Tue, 10 Dec 2019 09:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 10 Dec 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
INDvsWI Shivam dube scores maiden fifty says learn hitting sixes from Rohit sharma
शिवम दुबे - फोटो : ICC twitter

वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान पोलार्ड एक ओवर में तीन छक्के मारने वाले भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे का मानना है कि वह किसी भी मैदान में छक्का मार सकते हैं। नंबर तीन पर शिवम ने 30 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली जिसमें चार छक्के शामिल थे। हालांकि उनकी आतिशी पारी के बावजूद भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

INDvsWI Shivam dube scores maiden fifty says learn hitting sixes from Rohit sharma
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने टी-20 में अपने पहले अर्द्धशतक के लिए सीनियर साथी रोहित शर्मा को श्रेय देते हुए कहा कि शुरुआत में जब मैं थोड़ा नर्वस था तो रोहित भाई ने मुझसे शांत रहने और अपनी ताकत पर भरोसा रखने को कहा था। 

INDvsWI Shivam dube scores maiden fifty says learn hitting sixes from Rohit sharma
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

मैच के बाद मुंबई के बल्लेबाज दुबे ने कहा कि मेरा मानना है कि यह मैदान बड़ा है लेकिन मेरे अंदर किसी भी मैदान में छक्का मारने की क्षमता है। इस मैच में आपने देखा होगा। मेरे अंदर यह काबिलियत है। शुरुआत में दुबे बाउंड्री नहीं लगा पा रहे थे क्योंकि ज्यादा ताकत लगा रहे थे। बाद में उन्होंने सही टाइमिंग से शॉट लगाए। वैसे उन्होंने कहा कि ताकत से छक्का मारना ही उनकी खासियत है। उन्होंने कहा कि वह ताकत के साथ शॉट लगाते हैं और आगे भी ऐसे ही करेंगे। उन्होंने कहा कि नंबर तीन पर मौका मिलना बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvsWI Shivam dube scores maiden fifty says learn hitting sixes from Rohit sharma
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

बल्लेबाजी को लेकर शिवम ने कहा, 'मैं दबाव में था, रोहित भाई ने कहा, धैर्य रखो और अपने मजबूत पक्ष पर ध्यान दो। मुझे एक सीनियर साथी की ओर से ऐसे ही प्रोत्साहन की जरूरत थी। उसके बाद मैंने एक छक्का और फिर अच्छी पारी खेली।'

विज्ञापन
INDvsWI Shivam dube scores maiden fifty says learn hitting sixes from Rohit sharma
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : social media

शिवम ने भारतीय खिलाड़ियों के कैच टपकाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह खेल का हिस्सा होता है। यह एक खराब मैच की बात है। उन्होंने कहा, ‘हां, हमने कैच गिराए और यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण था। काश हम उन्हें पकड़ पाते तो चीजें बदल सकती थीं। लेकिन हर टीम से ऐसा हो सकता है। मेरा मानना है कि हमारी टीम श्रेष्ठ है। मुश्किल मैच था लेकिन अगले मैच में हम वापसी करेंगे। ’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed