फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के पास वन-डे में नंबर-1 बनने का मौका, इंग्लैंड को इस अंतर से हराना होगा

Wed, 11 Jul 2018 07:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
indian cricket team can reach on top of icc odi team rankings
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के लिए 12 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज महत्वपूर्ण बन चुकी है। विराट सेना के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वन-डे टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने का शानदार मौका है। अगली स्लाइड में जानिए नंबर-1 बनने के लिए टीम इंडिया को इंग्लैंड को किस अंतर से हराना होगा।

indian cricket team can reach on top of icc odi team rankings
टीम इंडिया

'विराट ब्रिगेड' को वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 बनने के लिए इंग्लैंड का तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने की जरूरत है। अगर मेन इन ब्लू इंग्लैंड का उसके घर में क्लीन स्वीप करती है तो आईसीसी वन-डे टीम रैंकिंग में नंबर-1 बन जाएगी और इंग्लिश टीम को शीर्ष से खिसका देगी।

indian cricket team can reach on top of icc odi team rankings
TEAM INDIA

बता दें कि टीम इंडिया इस समय वन-डे टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज है जबकि इंग्लैंड की टीम शीर्ष पर है। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला वन-डे मैच नॉटिंघम में गुरुवार को खेला जाएगा। याद हो कि टीम इंडिया ने हाल ही में संपन्न तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian cricket team can reach on top of icc odi team rankings
टीम इंडिया

आईसीसी की विज्ञप्ति के मुताबिक टीम इंडिया को इंग्लैंड को 3-0 से हराना होगा। वहीं इंग्लैंड अगर इसी अंतर से जीत दर्ज करता है, तो वह शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर लेगा। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला 17 जुलाई को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
indian cricket team can reach on top of icc odi team rankings
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

इस बीच जिम्बाब्वे 5 मैचों के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगा। यह मैच 13 से 22 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। उधर, वेस्टइंडीज 22 से 28 जुलाई के बीच बांग्लादेश के खिलाफ तीन वन-डे खेलेगा। श्रीलंका 29 जुलाई से 12 अगस्त के बीच 5 मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा, जबकि नीदरलैंड्स अपनी सरजमीं पर नेपाल के खिलाफ दो वन-डे खेलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed